अपराधदेहरादून

“शराब के नशे में सिक्योरिटी गार्ड ने जोमैटो डिलीवरी बॉय से की मारपीट, हंगामे का वीडियो वायरल..

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हुड़दंगी को किया गिरफ्तार; एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर वायरल वीडियो का लिया संज्ञान..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून; शराब के नशे में धुत एक सिक्योरिटी गार्ड को डिलीवरी देने पहुंचे जोमैटो डिलीवरी बॉय से बहस करना भारी पड़ गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। ओएसिस मॉल परिसर में हुए हंगामे का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नेहरू कॉलोनी पुलिस ने नशे में हुड़दंग कर रहे आरोपी को हिरासत में ले लिया।एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली कि ओएसिस मॉल परिसर में एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है और जोमैटो डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट कर रहा है। सूचना पर चौकी जोगीवाला से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।पुलिस के पहुंचने पर एक व्यक्ति शराब के नशे में डिलीवरी बॉय के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता मिला। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह और अधिक उग्र हो गया और डिलीवरी बॉय के साथ दोबारा मारपीट करने का प्रयास करने लगा। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेंद्र सिंह (45 वर्ष), पुत्र कुला राम, निवासी डी-22, सेक्टर-3, डिफेंस कॉलोनी, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून के रूप में हुई है। आरोपी एक्स आर्मी मैन है और ओएसिस मॉल में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत है। बताया गया कि शराब के नशे में डिलीवरी बॉय से हुई बहस के बाद उसने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब के नशे में हुड़दंग कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!