हरिद्वार

“दो माह बाद भी नहीं हुए शहर व्यापार मंडल के चुनाव, व्यापारियों में बढ़ी नाराजगी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
हरिद्वार; प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के शहर व्यापार मंडल का कार्यकाल मई 2026 में समाप्त हो चुका है, लेकिन दो माह से अधिक समय बीतने के बावजूद नए पदाधिकारियों के चुनाव नहीं कराए जा सके हैं। चुनाव प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी को लेकर व्यापारियों में असंतोष बढ़ने लगा है।वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं जिला व्यापार मंडल के विशेष आमंत्रित सदस्य विनोद मिश्रा ने इस संबंध में जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर से फोन पर वार्ता कर चुनाव कार्यक्रम की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि संगठन की लोकतांत्रिक परंपरा को बनाए रखने के लिए समय पर चुनाव होना जरूरी है। लंबे समय तक चुनाव टालना व्यापारियों की भावनाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने मांग की कि जल्द चुनाव कार्यक्रम घोषित कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराए जाएं।जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर ने बताया कि चुनाव को लेकर शीघ्र ही पदाधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में सभी पदाधिकारियों से चर्चा के बाद चुनाव की तिथि और आगे की रणनीति तय की जाएगी। गौरतलब है कि शहर व्यापार मंडल के चुनाव पहले मई में प्रस्तावित थे, जिन्हें बाद में जून तक टाल दिया गया। अब जुलाई भी समाप्ति की ओर है, लेकिन चुनाव की तारीख घोषित नहीं हो सकी है। इसे लेकर व्यापारी वर्ग में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अब सभी की निगाहें संगठन की आगामी बैठक और चुनाव कार्यक्रम की घोषणा पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!