
पंच👊नामा
पिरान कलियर: धार्मिक आस्था की आड़ में लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर आर्थिक लाभ कमाने वालों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए पिरान कलियर क्षेत्र में 40 कथित बहुरूपियों और वेशधारियों को दबोच लिया।
तांत्रिक, फकीर और अन्य धार्मिक स्वरूप धारण कर आमजन, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को झूठे आश्वासन देकर गुमराह करने वाले इन लोगों के खिलाफ पुलिस ने चालानी कार्रवाई कर कड़ा संदेश दिया है।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” के तहत हरिद्वार पुलिस धार्मिक स्थलों के आसपास सक्रिय ऐसे तत्वों पर लगातार कार्रवाई कर रही है जो श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का फायदा उठाकर निजी स्वार्थ साधने में जुटे हैं। हर की पैड़ी क्षेत्र में अभियान चलाने के बाद पुलिस ने अब पिरान कलियर दरगाह क्षेत्र को अभियान का केंद्र बनाया।
प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दरगाह शरीफ, आसपास की सरायों, रैन बसेरों और टीन शेड स्थलों पर व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लड्डन, अकबर, नजीर, वसीम, मटरु, यामीन, शकील, शमीर, अफ्तार, नईम, विकास, सलमान, आमिर, छोटू, शंकर सिंह, महताब, राजेन्द्र, अब्दुल्लाह,
राजू, अखलेश, राजा, मेराज अहमद उर्फ गुड्डू, फैज आलम, शिव गोपाल, राशिद, इमरान, मोजबील, रणजीत, शाबुद्दीन, जुबेर अंसारी, याकूब, जान मोहम्मद, मोहम्मद इमरान, जसप्रीत सिंह, शहनवाज, मोहम्मद हासिम, अब्दुल हसन, असलम व कादिर समेत कुल 40 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया।
पुलिस के अनुसार ये लोग तांत्रिक और धार्मिक वेशभूषा धारण कर लोगों की व्यक्तिगत, पारिवारिक व आर्थिक समस्याओं का समाधान करने का दावा करते थे तथा इसी बहाने धन वसूलने का प्रयास करते थे। सभी व्यक्तियों को थाने लाकर विस्तृत पूछताछ की गई और पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि धार्मिक स्थलों की गरिमा को प्रभावित करने वाले तथा श्रद्धालुओं को गुमराह कर लाभ कमाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ भविष्य में भी “ऑपरेशन कालनेमी” के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला, हेड कांस्टेबल जमशेद अली, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, कांस्टेबल सुनील चौहान, कांस्टेबल प्रकाश मनराल व कांस्टेबल सुबोध पुरोहित शामिल रहे।



