अपराधहरिद्वार

“नशे के सौदागरों पर हरिद्वार पुलिस का डबल अटैक — 110 नशीले कैप्सूलों के साथ तस्कर गिरफ्तार, PIT NDPS एक्ट में दूसरी बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप..

SSP नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देश पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: जनपद में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लक्सर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान 110 नशीले कैप्सूलों के साथ एक तस्कर को दबोचते हुए एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है, वहीं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त एक अन्य आरोपी को PIT NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस की इस दोहरी कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है।जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसी क्रम में लक्सर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 110 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल (Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride एवं Dicyclomine Hydrochloride) के साथ गिरफ्तार किया गया।जबकि दूसरे मामले में अवैध मादक तस्करी में लिप्त आरोपी के विरुद्ध शासन स्तर से PIT NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।जानकारी के अनुसार कोतवाली लक्सर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान फिरोज पुत्र मुस्ताक निवासी सुल्तानपुर, लक्सर (उम्र 34 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से कुल 110 नशीले कैप्सूल (59.4 ग्राम) बरामद किए गए। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।वहीं, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त रईस पुत्र सईद निवासी लादपुर खुर्द, लक्सर के खिलाफ शासन द्वारा PIT NDPS एक्ट के तहत आदेश पारित होने के बाद एसएसआई नितिन चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरागरसी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में सक्रिय बताया जा रहा है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह, अपर उपनिरीक्षक रंजीत नौटियाल, कांस्टेबल रविन्द्र चौहान, कांस्टेबल सन्दीप रावत, और दूसरे मामले में एसएसआई नितिन चौहान, उपनिरीक्षक विपिन कुमार, हेडकांस्टेबल पंचम प्रकाश व कांस्टेबल सचिन शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!