देहरादून

“प्रधानमंत्री मोदी को जनहित के मुद्दों पर ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवादल कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, सामूहिक गिरफ्तारी..

अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि के बाद, किशननगर चौक पर बढ़ा टकराव, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: अंबेडकर जयंती के अवसर पर जहां एक ओर सुराज सेवा दल ने बाबा साहेब के आदर्शों को याद कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा रोके जाने पर मामला गरमा गया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप सामूहिक गिरफ्तारी देकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।इस दौरान सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि “डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जीवन संघर्ष, त्याग और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देता है। उन्होंने देश को जो संविधान दिया, वह हर नागरिक को समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करता है। आज जरूरत इस बात की है कि उनके विचारों को केवल याद न किया जाए, बल्कि उन्हें अपने जीवन में उतारा जाए।इससे पूर्व संगठन के कार्यकर्ताओं ने देहरादून स्थित घंटाघर पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने समानता, न्याय, संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक समरसता के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून आगमन पर राज्य के ज्वलंत मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपने के लिए कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना हुआ। ज्ञापन में उत्तराखंड के युवाओं के रोजगार, बढ़ते पलायन, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में अनियमितताओं जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।हालांकि, जैसे ही कार्यकर्ताओं का जत्था किशननगर चौक पहुंचा, पुलिस प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक गिरफ्तारी देकर अपना विरोध दर्ज कराया।रमेश जोशी ने प्रशासन की कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए कहा कि “जनता की आवाज को दबाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि जनप्रतिनिधियों तक आमजन की समस्याएं पहुंचाने में भी बाधा डाली जाएगी, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि सुराज सेवा दल भविष्य में भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा।इस दौरान रमेश जोशी, देवेन्द्र बिष्ट, सुमित अग्रवाल, कावेरी जोशी, विजेंद्र, राजेश थापा, दीपक राणा, कमल धामी, पूजा नेगी, पूजा बिष्ट, संगीता, हिमांशु धामी, सागर वर्मा, दिव्यांश, यश, कुनाल, शिवम् सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!