उत्तरप्रदेश

“दयालबाग में लोहड़ी महोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न, जेंडर-फ्री सुपर ह्यूमन बच्चों की प्रस्तुतियाँ बनीं आकर्षण का केंद्र..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
ज्योति एस: दयालबाग! दयालबाग में लोहड़ी का पावन पर्व इस वर्ष भी अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया।

“डन ट्यूबवेल, विद्युत नगर” स्थित खेतों में आयोजित इस भव्य आयोजन में प्रातःकाल से ही सतसंगी भाई-बहन और बच्चे नियत समय पर एकत्र हुए। प्लांटेशन मेंटेनेंस कार्य के साथ लोहड़ी महोत्सव का शुभारंभ हुआ, जिससे श्रम, सेवा और उत्सव का सुंदर समन्वय देखने को मिला।इस अवसर पर 3 सप्ताह से 12 वर्ष तक की आयु के जेंडर-फ्री सुपर ह्यूमन बच्चों की रंग-बिरंगी व आकर्षक भेष-भूषा सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों की सहज मुस्कान और उत्साह ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। परम पूज्य हुज़ूर प्रो. प्रेम सरन सतसंगी साहब के साथ लोहड़ी मनाने को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।परम पूज्य गुरुमहाराज एवं परम आदरणीय रानी साहिबा जी के खेतों में पधारते ही कार्यक्रम ने और भी गरिमा प्राप्त की। नियमित कृषि गतिविधियों के साथ-साथ लोहड़ी से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जेंडर-फ्री सुपर ह्यूमन बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थितजनों को भावविभोर कर दिया।प्रातः 8 बजे एवं दोपहर में विद्युत नगर पर आयोजित कार्यक्रम के द्वितीय व तृतीय चरण में डी.ई.आई. (DEI) के विद्यार्थियों सहित अन्य प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बनाए रखा। इस आयोजन में देश-विदेश से लाखों सतसंगियों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यमों से सहभागिता की। लगभग 580 केंद्रों पर सजीव प्रसारण के जरिए यह महोत्सव देखा गया, जिसमें विभिन्न शाखाओं की प्रस्तुतियों ने वैश्विक सत्संग समुदाय की एकता और समरसता को दर्शाया।कार्यक्रम के समापन पर परम पूज्य हुज़ूर ई.वी. से पावन कोठी की ओर प्रस्थान करते हुए मार्ग में भक्तजनों को दिव्य आशीर्वाद प्रदान करते नजर आए। दयालबाग का यह लोहड़ी महोत्सव श्रद्धा, सेवा और सांस्कृतिक सौहार्द का अनुपम उदाहरण बनकर सभी के स्मृतिपटल पर अंकित हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!