अपराधउत्तराखंड

“ऑपरेशन ‘प्रहार’ में बड़ा वार: 4 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर दबोचा..

SSP अजय गणपति के निर्देश पर पंतनगर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 14.46 ग्राम स्मैक बरामद कर आरोपी की भेजा सलाखों के पीछे..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
उधमसिंहनगर: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पंतनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 4 लाख रुपये से अधिक कीमत की स्मैक बरामद की है। इस कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।SSP अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में अपराध व नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी पंतनगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली पंतनगर पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।चेकिंग के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के पास पानी की टंकी के पीछे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 14.46 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वंशज मखीजा (33 वर्ष) निवासी आवास विकास, ट्रांजिट कैम्प, उधमसिंहनगर बताया।पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 4 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।SSP अजय गणपति ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाकर एक सुरक्षित समाज का निर्माण करना है।
पुलिस टीम…
1:- सुरेन्द्र प्रताप बिष्ट (चौकी प्रभारी सिडकुल),
2:- उपनिरीक्षक अनिल मेहता (चौकी सिडकुल),
3:- कांस्टेबल नितिन कुमार (चौकी सिडकुल)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!