
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: जनपद में अपराध और नशे के खिलाफ सख्त अभियान के बीच सिडकुल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए हिस्ट्रीशीटर अनित पाल को गिरफ्तार कर लिया। पीट-एनडीपीएस एक्ट के तहत हुई इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सख्ती साफ नजर आ रही है।
SSP नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चला सख्त अभियान…..
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में PIT-NDPS ACT के तहत हिस्ट्रीशीटरों पर शिकंजा कसने के आदेश दिए गए थे।
थाना प्रभारी अजय शाह की टीम की बड़ी सफलता…..
थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर अनित पाल पुत्र गिरधारी लाल निवासी ग्राम मानकपुर आदमपुर थाना झबरेड़ा, हाल पता गणपति विहार (निकट एचपी पेट्रोल पंप, रावली महदूद, थाना सिडकुल) को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध सचिव गृह उत्तराखंड द्वारा जारी पीट-एनडीपीएस एक्ट तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने दबिश देकर किया गिरफ्तार…
पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर हिस्ट्रीशीटर को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया, जिससे क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का संदेश गया है। इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह, वरिष्ठ उप निरीक्षक विकास रावत और हेड कांस्टेबल मुजफ्फर बेग शामिल रहे, जिनकी मुस्तैदी और तालमेल से यह गिरफ्तारी संभव हो सकी।



