अपराधहरिद्वार

“पेट्रोल पंप लूटकांड का एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, लूटी गई रकम का हिस्सा बरामद, फरार साथियों की तलाश जारी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रूड़की: पेट्रोल पंप पर धावा बोलकर नकदी लूटने वाले बदमाशों के गिरोह पर हरिद्वार पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वारदात के खुलासे की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने लूटकांड में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूटी गई रकम का कुछ हिस्सा भी बरामद किया गया है, जबकि उसके दो अन्य साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद भर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस ने विभिन्न डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी सुरागों को खंगालते हुए आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास किए।प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत और सटीक सूचना संकलन के आधार पर वारदात में शामिल एक आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी की भूमिका सामने आने के बाद उसके कब्जे से लूट की रकम में से 3700 रुपये बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुश उर्फ भौंदा पुत्र पप्पू, निवासी ग्राम नजरपुरा, थाना कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस अब फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
गौरतलब है कि वादी मोहम्मद मन्नान निवासी लक्सर ने कोतवाली मंगलौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पेट्रोल पंप पर तीन अज्ञात बदमाशों ने हमला कर मारपीट की और 25,300 रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर कोतवाली मंगलौर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कलकांत रतूड़ी, कांस्टेबल रोशन, कांस्टेबल पप्पू व कांस्टेबल अंकित शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!