सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए मुस्तैदी बढ़ाएं थानेदार, ढिलाई बरती तो खुद होंगे जिम्मेदार..
क्राइम मीटिंग में पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने दी हिदायत, अच्छे काम के लिए 24 पुलिस कर्मियों को मिला मैन ऑफ द मंथ पुरस्कार..
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: पुलिस मुख्यालय में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी और सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। बैठक में अपराधों की समीक्षा, सड़क सुरक्षा, महिला एवं बाल अपराधों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले 24 पुलिसकर्मियों को “मैन ऑफ द मंथ” सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान पुलिस कप्तान ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों पर लगाम लगाने के लिए विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किए।बैठक की शुरुआत सैनिक सम्मेलन से हुई, जिसमें एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक आदेश दिए। इसके बाद “मैन ऑफ द मंथ” के रूप में चयनित 24 पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने कहा, “इन कर्मियों के अनुकरणीय कार्य पुलिस विभाग के अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणा हैं।
—————————————-
क्राइम मीटिंग: मुख्य बिंदु और दिशा-निर्देश……अपराध गोष्ठी में एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और अपराधों पर नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति तैयार की। बैठक में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए
—————————————-1:- सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश: सर्दियों में कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाई जाए। सड़क किनारे खड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाने का अभियान चलाया जाए। ओवर स्पीड, रैश ड्राइविंग, और रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
—————————————-2:- महिला और बाल अपराध: महिला और बाल अपराधों से जुड़े मामलों की विवेचना गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारित की जाए। थानों के आसपास विद्यालयों के खुलने और बंद होने के समय पर पुलिस तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि अवांछनीय तत्वों पर लगाम लगाई जा सके।
—————————————-3:- रात्रि गश्त और होटल निरीक्षण: रात्रि में थाने के क्षेत्र में पड़ने वाले बार/होटलों का औचक निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए। थानों की गश्त और पेट्रोलिंग टीमें नियमित भ्रमणशील रहें।
—————————————-4:- थानों में जनता के प्रति व्यवहार: थानों में आने वाले पीड़ितों से अच्छा व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। शिकायतें मिलने पर थाना प्रभारी स्वयं मॉनिटरिंग करें। आगंतुक रजिस्टर को अद्यतन रखने का आदेश दिया गया। प्रत्येक आगंतुक का विवरण दर्ज करना अनिवार्य है।
—————————————-5:- अपराधों पर सख्ती: चोरी, लूट, और धोखाधड़ी जैसे अपराधों में रिकवरी रेट बढ़ाने और अपराधियों को जेल भेजने की प्रक्रिया तेज की जाए। गैंगस्टर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज कर उनकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया को सख्ती से लागू किया जाए।
—————————————-6:- ड्रिंक एंड ड्राइव: शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात विभाग को 2 दिनों में योजना तैयार करने का आदेश दिया गया।
—————————————-7:- लावारिस वाहनों की नीलामी: थानों में खड़े लावारिस/माल मुकदमा वाहनों की नीलामी प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए।
—————————————-8:- ड्यूटी में सुधार: पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रोटेशन प्रणाली के आधार पर लगाई जाए। संबंधित अधिकारी इसकी हर 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। थानों के सफाई कर्मियों का वेतन समय से जारी करने का भी निर्देश दिया गया।
—————————————-9:- जनता की समस्याओं का समाधान: थाना प्रभारी प्रतिदिन कम से कम दो घंटे का समय जनता की समस्याओं को सुनने और उनके निस्तारण के लिए दें।
—————————————-10:- संवेदनशील स्थानों पर निगरानी: सर्राफा बाजार, बैंक और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर गश्त और पिकेट तैनात किए जाएं। औद्योगिक क्षेत्रों में वाहनों के आवागमन और ओवरलोडिंग पर नजर रखी जाए।
—————————————-
पुलिस कप्तान का संदेश……बैठक के अंत में एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखना सभी पुलिसकर्मियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देकर कहा, “जनता का विश्वास जीतने के लिए हमें निष्ठा और समर्पण के साथ काम करना होगा। अपराध और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए हमें ठोस कदम उठाने होंगे।
—————————————-
उपस्थित अधिकारीगण…..बैठक में एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, एसपी ट्रैफिक/क्राइम पंकज गैरोला, एएसपी जितेंद्र मेहरा, सीओ रुड़की नरेन्द्र पंत, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, सीओ ज्वालापुर शांतनु पाराशर, प्रभारी सीओ सिटी राकेश रावत, सीओ ट्रैफिक/बुग्गावाला नताशा सिंह, व जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
—————————————-
पुलिस मैन ऑफ द मंथ” के लिए चयनित पुलिसकर्मी…..1:- कोतवाली नगर हरिद्वार: का0 307 ना0पु0 आनंद तोमर
2:- थाना श्यामपुर: अ0उ0नि0 मो0 इरशाद
3:- थाना कनखल: का0 407 ना0पु0 सतेन्द्र रावत
4:- कोतवाली ज्वालापुर: अ0उ0नि0 गम्भीर तोमर
5:- कोतवाली रानीपुर: का0 1430 ना0पु0 करम तोमर
6:- थाना सिडकुल: म0का0 1283 ना0पु0 सुमन
7:- थाना बहादराबाद: म0उ0नि0 कल्पना शर्मा
8:- कोतवाली रुड़की: हे0का0 321 ना0पु0 प्रवीण कुमार
9:- कोतवाली गंगनहर: हे0का0 271 ना0पु0 इसरार
10:-थाना कलियर: का0 60 ना0पु0 अमित
11:- कोतवाली मंगलौर: अ0उ0नि0 योगेन्द्र सिंह
12:- थाना भगवानपुर: उ0नि0 शहजाद अली
13:- थाना झबरेड़ा: उ0नि0 नितिन बिष्ट
14:- कोतवाली लक्सर: हे0का0 245 ना0पु0 रियाज अली
15:- थाना पथरी: उ0नि0 विपिन कुमार
16:- थाना खानपुर: का0 661 ना0पु0 दीपक गुंसाई
17:- थाना बुग्गावाला: का0 725 ना0पु0 विक्रम सिंह
18:- वाचक कार्यालय व.पु.अ.: का0 937 ना0पु0 उमेश बिष्ट
19:- हाईकोर्ट सैल: स0उ0नि0 (एम) अखलाक हुसैन
20:- दूरसंचार: अ0उ0नि0 अजय थपलियाल
21:- फायर स्टेशन मायापुर: फायरमैन बीरेन्द्र सिंह चौहान
22:- सीपीयू हरिद्वार: हे0का0 1579 ना0पु0 सुनील तोमर
23:- यातायात हरिद्वार: हे0का0प्रो0 42 देवकुमार
24:- पुलिस लाइन हरिद्वार: का0 31 साजिद