अपराधहरिद्वार

“जानलेवा हमले के मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा, लगातार दबिशों के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पथरी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में जुटी पथरी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश देकर पुलिस ने पूरे घटनाक्रम के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में नामजद आधा दर्जन अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर गंभीर अपराधों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने इस मामले को प्राथमिकता में लेते हुए लगातार दबिशें दीं। पुलिस अधिकारियों द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग संभावित स्थानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पथरी पुलिस टीम ने मामले की गहन पड़ताल करते हुए 8 जून को झगड़े के मुख्य आरोपी और पूरे घटनाक्रम के मास्टरमाइंड गुरुदेव सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी ग्राम दिनारपुर, थाना पथरी, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।गौरतलब है कि बीती 6 जून को ग्राम डांडी इब्राहिमपुर निवासी विनोद शर्मा द्वारा थाना पथरी में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि कुछ लोगों ने उन पर और उनके परिजनों पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था।पुलिस का कहना है कि प्रकरण में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं और जल्द ही सभी आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बबलू चौहान, कांस्टेबल नारायण सिंह तथा कांस्टेबल राकेश नेगी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!