हरिद्वार के 6 वार्डो का रिजल्ट जारी, चार में भाजपा, दो में कांग्रेस ने मारी बाजी..
मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच तनातनी, व्यवस्था बनाने में जुटी पुलिस..
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: हरिद्वार: भला इंटर कॉलेज हरिद्वार में नगर निगम हरिद्वार और शिवालिक नगर पालिका की मतगणना शुरू हो चुकी है शुरूआती रुझान के अनुसार हरिद्वार नगर निगम के पहले ही वार्ड में भाजपा के आकाश भाटी ने 400 वोटो से जीत दर्ज कराते हुए अपना खाता खोला है। अभी तक कुल 6 वार्डो का रिजल्ट जारी किया जा चुका है, जिनमें चार में भाजपा और दो वार्ड में कांग्रेस जीती है। समर्थकों में तनातनी बनी हुई है और पुलिस शांति व्यवस्था बनाने में लगी है।
—————————————-
घोषित परिणाम….वार्ड नंबर 1: भाजपा के आकाश भाटी ने 400 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 2: भाजपा की सुनीता देवी ने विजय हासिल की।
वार्ड नंबर 3: भाजपा के सूर्यकांत शर्मा विजयी रहे।
वार्ड नंबर 4: कांग्रेस ने जीत का खाता खोला। महावीर वशिष्ठ इस वार्ड से पार्षद बने।
वार्ड नंबर 8: कांग्रेस के हिमांशु गुप्ता ने जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 9: कांग्रेस के सोहित सेठी ने अपनी पार्टी के लिए एक और सीट पर कब्जा किया।
—————————————-
मतगणना स्थल पर तनाव……मतगणना के दौरान प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच झड़पें हुईं। माहौल को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त बल की तैनाती की और स्थिति को सामान्य बनाया।
—————————————-हालांकि, वार्डों के नतीजों की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर किस पार्टी का दबदबा पूरे नगर निगम में कायम रहेगा।