स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मेयर और पार्षद ने बढ़ाया मनोबल..
वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर में आयोजित सम्मान समारोह में निगम कर्मचारी और पर्यावरण मित्र हुए सम्मानित, त्योहारों और कोरोना काल में सेवा के लिए मिली सराहना..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: नगरनिगम के वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के नवनिर्वाचित पार्षद अहसान अंसारी द्वारा एक भव्य स्वच्छता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर निगम के कर्मचारियों व पर्यावरण मित्रों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम ईदगाह मार्ग स्थित स्कूल में संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि मेयर किरण जैसल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “स्वच्छता कर्मियों का सम्मान उन्हें कार्य के लिए और अधिक प्रेरित करता है। कोरोना काल में इन पर्यावरण मित्रों ने दिन-रात मेहनत कर जो सेवा दी, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
“पार्षद अहसान अंसारी ने कहा कि शहर की स्वच्छता को बनाए रखने में निगम कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि ईद और नवरात्रों जैसे त्योहारों पर भी इन कर्मियों ने अपने कार्यों में कोई कोताही नहीं बरती। उन्होंने कहा कि कई बुजुर्ग कर्मचारी आज भी पूरे समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।
—————————————-
कार्यक्रम के दौरान इन कर्मचारियों को किया गया सम्मानित….कुसुम पाल, मोनू, आदिल, सतपाल, अरुण, रवि, संतोष, सुनील राजौर, सोनिया, कुलदीप, अशोक कुमार, विकास छाछर, मोबिन, सुभाष, तनुज, जसवंत, बल्ला मंसूरी, ज़ाफ़िर अंसारी, वसीम राव, दानिश अंसारी, इस्तखार, अय्यूब, मेहरबान। इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे, जिनमें पार्षद आदेश सैनी, पूर्व पार्षद इसरार सलमानी,
सोहेल कुरेशी, रियाज अंसारी, हाजी शहाबुद्दीन, सद्दीक गाड़ा, एड. शादाब मंसूरी, पप्पन कुरेशी, नरगिस शमां, अफजल ख्वाजा, दिलशाद कुरेशी, जाकिर अंसारी, आरिफ अंसारी, बृजलाल, दिनेश दुबे, जितेंद्र चौधरी, ज़ाफ़ीर अंसारी, वसीम, इबरार, धीर सिंह सैनी, शादाब अंसारी और आशु खान शामिल थे।