हरिद्वार

एसएमजेएन पीजी कॉलेज में ‘उड़ान 2025’ की धूम, छात्र-छात्राओं ने जमाया रंग, पेश की बदलते भारत की बुलंद तस्वीर..

राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, डीएम कर्मेंद्र सिंह ने किया उत्साहवर्धन, श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज का मिला आशीर्वाद..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: एसएमजेएन पीजी कॉलेज में सोमवार को वार्षिक महोत्सव ‘उड़ान 2025’ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह रहे। अध्यक्षता उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्री ने की, जबकि श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने आशीर्वचन प्रदान किए।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा समेत वरिष्ठ प्राध्यापकों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उत्तराखंड की प्रसिद्ध नंदा राजजात यात्रा की प्रस्तुति से पूरा परिसय भक्तिमय हो गया। छात्र-छात्राओं ने इतनी सजीव प्रस्तुति दी कि मंच पर साक्षात नंदा राजरात उतर आई।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों के कौशल विकास का सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसी क्षेत्र में चैम्पियन बनें। हरिद्वार की पुण्यभूमि और मंचासीन संतों का नमन करते हुए उन्होंने कहा कि विद्या अमृत तुल्य होती है जो हमें निर्भय बनाती है। उन्होंने प्राचार्य बत्रा के नेतृत्व में कॉलेज की उपलब्धियों की सराहना भी की।कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्री ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को बदलते भारत की तस्वीर बताते हुए कहा कि कॉलेज में प्रतिभाओं का सम्मान एक सकारात्मक परंपरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है।विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने ‘उड़ान’ थीम को अत्यंत सार्थक बताया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार हो रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों के कौशल में वृद्धि होगी।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि समाज को जागरूक बनाने में युवाओं की बड़ी भूमिका है। सभ्यता व संस्कृति के दायरे में रहकर विद्यार्थी राष्ट्र सेवा करें। उन्होंने पुरस्कार हेतु 11 हजार रुपये नकद भी प्रदान किए।इस मौके पर प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कॉलेज की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रबंध समिति व श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज का आशीर्वाद कॉलेज के लिए मार्गदर्शक शक्ति है।वार्षिकोत्सव में करीना मोटवानी, डिम्पल गोयल, अंजली यादव, कोमल सैनी, नीशू, भव्या भगत, हर्षिता भाटिया, सपना, शुभी कुर्ल, कामना त्यागी व कोमल बावेजा को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व करने पर अपराजिता को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। वाणिज्य विभाग के प्रो. तेजवीर सिंह तोमर, तृतीय श्रेणी कर्मचारी आलोक शर्मा और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कुंवरपाल को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।इस अवसर पर डॉ. पद्मावती तनेजा की वैदिक गणित विषयक पुस्तक तथा डॉ. मीनाक्षी शर्मा की राजनीति विज्ञान विषयक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में ओमिशा, मानसी, अली, कशिश, अंशिका और शीना ने एकल नृत्य से समां बांधा। राजस्थानी, पंजाबी और गढ़वाली नृत्यों की भव्य प्रस्तुतियों में नंदा देवी की राजजात आधारित कार्यक्रम विशेष आकर्षण रहा। गौरव बंसल द्वारा वृद्धावस्था पर आधारित नाटक ने दर्शकों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, रिया कश्यप और कशिश ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर डॉ. मन मोहन गुप्ता, प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य, विनय थपलियाल, डॉ. सुषमा नयाल, डॉ. मोना शर्मा, डॉ. आशा शर्मा, डॉ. रेनू सिंह, डॉ. अनुरिषा, डॉ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डॉ. पुनीता शर्मा, डॉ. शिव कुमार चौहान, डॉ. मनोज कुमार सोही, डॉ. पल्लवी राणा, डॉ. हरीश चन्द्र जोशी, रूचिता सक्सेना, डॉ. विनीता चौहान, डॉ. सरोज शर्मा, श्रीमती रिंकल गोयल, रिचा मिनोचा, डॉ. गीता शाह, श्रीमती आस्था आनंद, डॉ. रजनी सिंघल, डॉ. विजय शर्मा, वैभव बत्रा, डॉ. यादविंदर सिंह, विनीत सक्सेना सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!