अपराधदेहरादून

“गौकशी की फिराक में घूम रहे तीन आरोपी, एक पुलिस के हत्थे चढ़ा, दो फरार! बछड़ा और कटान के औजार बरामद..

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के सख्त निर्देश पर पटेलनगर पुलिस की कार्रवाई, खाली प्लॉट में गौकशी की तैयारी कर रहा था गिरोह; गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई बार जा चुका है जेल, देखे वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून; राजधानी में गौतस्करों और गौकशी की फिराक में घूम रहे आरोपियों के खिलाफ दून पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पटेलनगर क्षेत्र में गौकशी की तैयारी कर रहे तीन आरोपियों के मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर उसके दो साथी फरार हो गए। मौके से गौवंशीय बछड़ा और कटान में इस्तेमाल होने वाले कुल्हाड़ी, छुरी व चापड़ समेत अन्य औजार बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जो पूर्व में गौकशी और अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर चल रहा चेकिंग अभियान……
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी चेकिंग और गश्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त और संदिग्ध व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है। इन्हीं निर्देशों के तहत दून पुलिस लगातार अपराधियों पर नजर रखते हुए कार्रवाई कर रही है।इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ के नेतृत्व में पटेलनगर पुलिस ने बिछाया जाल….
इसी क्रम में बीती देर रात कोतवाली पटेलनगर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति गौवंशीय पशु को अवैध कटान के लिए ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और सोशल बलूनी स्कूल जाने वाले रास्ते पर स्थित एक खाली प्लॉट में दबिश दी। पुलिस को मौके पर देखकर आरोपियों में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने घेराबंदी कर शाहनवाज नाम के आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।बछड़ा काटकर मांस बेचने की थी तैयारी, औजारों समेत आरोपी गिरफ्तार…..
पुलिस ने मौके से अवैध कटान के लिए लाया गया गौवंशीय बछड़ा और कटान में इस्तेमाल होने वाले कुल्हाड़ी, छुरी व चापड़ समेत अन्य औजार बरामद किए। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी शाहनवाज ने बताया कि वह कुरैशियन मोहल्ला, गंगोह जिला सहारनपुर का निवासी है और पिछले कई वर्षों से गौकशी के काम में संलिप्त है। वह पूर्व में भी कई बार गौकशी के मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी ने बताया कि उसने अपने दो अन्य साथियों साकिब और साहियान के साथ मिलकर एक गाय का बछड़ा चोरी किया था। तीनों की योजना बछड़े का अवैध कटान कर मांस बेचने और उससे मुनाफा कमाने की थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया।फरार दोनों साथियों की तलाश में दबिश, मुकदमा दर्ज….
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी शाहनवाज पुत्र मुनव्वर निवासी कुरैशियन मोहल्ला, बड़ी मस्जिद, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के विरुद्ध कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम व पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। घटना में फरार आरोपियों की पहचान साकिब पुत्र इस्तकार निवासी खेड़ी सिकरोड़ा, भगवानपुर, हरिद्वार, हाल निवासी मदीना मस्जिद के पास ब्राह्मणवाला, पटेलनगर व साहियान पुत्र सलीम निवासी कारगी ग्रांट, थाना पटेलनगर के रूप में हुई है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम…
1:- जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी आईएसबीटी
2:- उपनिरीक्षक बलवीर सिंह
3:- कांस्टेबल आशीष नैनवाल
4:- कांस्टेबल मुकेश रावत
5:- कांस्टेबल नितिन कुमार

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!