अपराधदेहरादून

“स्पा सेंटर में स्पेशल सर्विस के नाम पर चल रहा था देह व्यापार, संचालिका गिरफ्तार..

सहस्त्रधारा रोड स्थित सनराइज स्पा में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और रायपुर पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री और 3740 रुपये बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून; सहस्त्रधारा रोड पर स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का धंधा संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने टचवुड स्कूल के पास स्थित सनराइज स्पा सेंटर पर छापा मारकर देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से स्पा संचालित कर रही महिला को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान सेंटर के एक कमरे में महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री के साथ 3740 रुपये नकद भी बरामद हुए।एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। 13 नवंबर को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर क्षेत्र में सहस्त्रधारा रोड पर टचवुड स्कूल के पास स्थित सनराइज स्पा में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना पर अधिकारियों को अवगत कराने के बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने स्पा सेंटर पर अचानक छापा मारा।पुलिस के अनुसार, स्पा के एक कमरे में महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जांच के दौरान सामने आया कि स्पा सेंटर में ग्राहकों को स्पेशल सर्विस देने के नाम पर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने मौके से सेंटर संचालित कर रही वकिला पुत्री गुलाम रसूल को गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से कारगी, बंजारावाला क्षेत्र की निवासी है और वर्तमान में माजरा स्थित दून कॉलोनी में रह रही थी।पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के निरीक्षक राकेन्द्र कठैत, महिला उपनिरीक्षक कल्पना पांडेय, हेड कांस्टेबल रचना डोभाल, कांस्टेबल आशीष चौहान, प्रदीप सिंह और देवेंद्र सिंह शामिल रहे। वहीं रायपुर थाने से उपनिरीक्षक विकसित पंवार, हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह रावत और कांस्टेबल मोहित सैलानी भी टीम में शामिल थे। एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल ने कहा कि जनपद में अनैतिक गतिविधियों और अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!