हरिद्वार

“संतों का आशीर्वाद लेकर स्वामी रसिक महाराज ने मनाया जन्मदिन, कुष्ठ आश्रम में कराया भंडारा..

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी जी महाराज और दक्षिण काली मंदिर आचार्य कैलाशानंद गिरि से की मुलाकात, संतों ने चुनरी और पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; बाल दिवस के अवसर और अपने जन्मदिन के मौके पर नृसिंह पीठाधीश्वर एवं सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) स्वामी रसिक महाराज ने धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचकर संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया। उन्होंने विभिन्न संतों से मुलाकात कर धर्म और आध्यात्मिकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं, जन्मदिन को सेवा भाव के साथ मनाते हुए कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंदों के लिए भोजन व भंडारे का आयोजन भी किया।इस दौरान स्वामी रसिक महाराज ने दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए मां दक्षिण काली और भगवान महादेव से उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं धर्म-अध्यात्म के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने की मंगलकामना की।वहीं, अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने स्वामी रसिक महाराज को चुनरी ओढ़ाकर और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही मां मनसा देवी का प्रसाद भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद स्वामी रसिक महाराज ने हरिद्वार में अन्य संत-महात्माओं से भी मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी रसिक महाराज ने संत-महात्माओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संतों का सान्निध्य और आशीर्वाद जीवन में नई ऊर्जा एवं सकारात्मक प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि संतों का मार्गदर्शन व्यक्ति को धर्म, सेवा और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्य को प्राथमिकता देते हुए स्वामी रसिक महाराज सायंकाल कुष्ठ आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण किया और भंडारे का आयोजन कराया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करने, संतों का सम्मान करने और धर्म के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करने का भी अवसर है। इस तरह स्वामी रसिक महाराज ने संतों का आशीर्वाद लेकर और जरूरतमंदों की सेवा कर अपना जन्मदिन मनाया। उनके इस आयोजन के माध्यम से सेवा, समर्पण और सनातन संस्कृति के प्रति निष्ठा का संदेश दिया गया।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!