अपराधहरिद्वार

“सिडकुल की सड़क पर ‘ग्राहकों’ की तलाश! अश्लील इशारे और फब्तियां कसने के आरोप में पांच महिलाएं हिरासत में..

राहगीरों को रोककर कर रही थीं अश्लील हरकतें, ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस का एक्शन..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; सिडकुल की सड़कों पर आने-जाने वाले राहगीरों को रोककर कथित तौर पर अश्लील इशारे करना और फब्तियां कसना पांच महिलाओं को भारी पड़ गया। सार्वजनिक रास्ते पर खुलेआम अश्लील हरकतों और अभद्र टिप्पणियों से परेशान स्थानीय लोगों की शिकायतों के बीच हरकत में आई सिडकुल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पांच महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के अंतर्गत सिडकुल पुलिस ने सार्वजनिक मार्ग पर कथित रूप से अश्लील गतिविधियों में लिप्त पांच महिलाओं के विरुद्ध कार्रवाई की।थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राठौर प्लाजा होटल से उत्तर दिशा में सिडकुल जाने वाले मार्ग पर मुखबिर की सूचना के आधार पर छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, मौके पर पांच महिलाएं सड़क पर घूमती मिलीं, जो वहां से गुजरने वाले पुरुषों को रोककर अश्लील इशारे और अभद्र टिप्पणियां कर रही थीं। आरोप है कि महिलाएं राहगीरों से ग्राहक मिलने की बात कह रही थीं, जिससे सार्वजनिक मार्ग से गुजरने वाले लोगों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा था। इस गतिविधि को लेकर आसपास के लोगों में भी नाराजगी थी।पुलिस ने मौके से पांचों महिलाओं को हिरासत में लेते हुए उनके विरुद्ध कोतवाली सिडकुल में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित महिलाओं के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी, कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल सुनील तोमर,महिला कांस्टेबल रीना व महिला पीआरडी अंजना नेगी शामिल रही।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!