अपराधहरिद्वार

“बुझ गए दो घरों के चिराग: सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, मातम में डूबा परिवार..

शादी समारोह से लौटते वक्त ट्रैक्टर की चपेट में आए ममेरे-फुफेरे भाई, मौके पर ही तोड़ा दम..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रूड़की: थाना बहादराबाद क्षेत्र के रुहालकी गांव में उस वक्त कोहराम मच गया जब एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही काल ने उन्हें अपने आगोश में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुभम पुत्र राधेश्याम (18 वर्ष) और मोनू पुत्र सुभाष (19 वर्ष), जो आपस में ममेरे-फुफेरे भाई थे, बाइक पर सवार होकर देवबंद फतेहपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर शाम जब दोनों युवक वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी लखनता चौराहे के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। राहगीरों द्वारा सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की स्थित मोर्चरी भिजवा दिया।घटना की खबर जैसे ही गांव और परिजनों तक पहुंची, खुशियों का माहौल पलभर में मातम में बदल गया। परिजन और ग्रामीण रुड़की सिविल अस्पताल पहुँचे जहा उनका रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!