अपराधदेहरादून

नशे के धंधे पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 31 लाख की स्मैक सहित सहारनपुर का सौदागर गिरफ्तार..

पुलिस कप्तान अजय सिंह के नेतृत्व में नशा तस्करों की रीढ़ तोड़ने का काम कर रही देहरादून पुलिस..

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के संकल्प को साकार करने के लिए दून पुलिस लगातार नशा कारोबारियों के खिलाफ कठोर अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस कप्तान अजय सिंह की सटीक रणनीति और टीम के चुस्त एक्शन से सहसपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।सहसपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शहबाज के कब्जे से 104.02 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 31 लाख रुपये बताई जा रही है। यह स्मैक आरोपी सहारनपुर से खरीदकर लाया था और उसे विकासनगर क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था।
—————————————
कैसे फंसा पुलिस के चक्रव्यूह में तस्कर……सहसपुर थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम आदुवाला आम के बगीचे के पास चेकिंग अभियान चलाया रही थी, इसी दौरान शहबाज नामक युवक संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। जब उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस टीम के होश उड़ गए। आरोपी के पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह स्मैक मिर्जापुर, सहारनपुर निवासी जिशान से सस्ते दामों में खरीदकर लाता था।
————————————–
महिला तस्कर भी है शामिल….तस्कर शहबाज ने कबूला कि वह विकासनगर निवासी महिला तस्कर हसीबा उर्फ माडी पत्नी तसव्वर उर्फ भुरा के साथ मिलकर यह स्मैक नशे के आदी लोगों को ऊँचे दामों में बेचता था। फिलहाल हसीबा और जिशान फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
————————————–
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण….
शहबाज पुत्र सलीम निवासी: गाडा रोड, अस्पताल के पास, मिर्जापुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)
————————————–
फरार तस्कर…..
1:- जिशान – निवासी मिर्जापुर, सहारनपुर, उ.प्र.
2:- हसीबा उर्फ माडी – निवासी कुरैशी मोहल्ला, कुंजाग्रांट, थाना विकासनगर
————————————–
बरामदगी…..
104.02 ग्राम स्मैक (अनुमानित बाजार मूल्य 31 लाख रुपये)
————————————–
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका….
1:- निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, प्रभारी थाना सहसपुर
2:- व0उ0नि0 विकास रावत
3:- उ0नि0 विवेक राठी, चौकी प्रभारी धर्मावाला
4:- कानि0 सुरेश रावत
5:- कानि0 संदीप कुमार
6:- कानि0 मनदीप
————————————–
पुलिस कप्तान अजय सिंह का संदेश……वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने साफ किया है कि नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। “देवभूमि को नशामुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए हमारी टीम हर संभव प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!