हरिद्वार

“बहादराबाद टोल प्लाजा पर हादसा, बस से बाहर निकला हाथ खंभे से टकराया, हड्डी टूटी, नसें फटी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: बहादराबाद टोल प्लाजा पर हुए दर्दनाक हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। बस से बाहर निकला उसका हाथ टोल प्लाजा के पिलर (खंभे) से टकरा गया, जिसके चलते हाथ में फ्रैक्चर होने के साथ-साथ गहरा जख्म भी हो गया। घायल यात्री को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।सोमवार सुबह बहादराबाद से रुड़की की ओर जा रही रोडवेज बस जैसे ही टोल बूथ नंबर-11 पर पहुंची, चालक ने टोल भुगतान के लिए बस रोकी। इसी दौरान बस में बैठा एक यात्री अभय कुमार पुत्र कुलदीप 22 वर्ष निवासी आनंद पुरी कॉलोनी मुजफ्फरनगर अपने एक हाथ में कोल्ड ड्रिंक पकड़े था और दूसरा हाथ खिड़की से बाहर निकाल रखा था।

बस के धीमा होने पर बाहर निकला हाथ टोल प्लाजा की छत को सहारा देने वाले पिलर से जोरदार तरीके से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि यात्री के हाथ की हड्डी टूट गई और नसें भी फट गईं। खून बहता देख वह चीखने लगा, जिससे बस में अफरातफरी मच गई।चालक ने तत्काल बस रोकी और टोल प्लाजा कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं अन्य यात्री और टोल कर्मचारी हादसे को लेकर दहशत में दिखे। बहादराबाद थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।टोल प्लाजा पर हादसे में हाथ का नुकसान होने का यह पहला मामला नहीं है। करीब 1 साल पहले भी रोडवेज बस में सवार एक व्यक्ति का हाथ टूट कर नीचे गिर गया था। जबकि एक महिला भी इसी तरह हादसे का शिकार हो चुकी है। लेकिन न तो यात्री जागरूक होने को तैयार हैं और ना ही टोल प्लाजा प्रबंधन इस अव्यवस्था को दूर करने को राजी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!