हरिद्वार

“स्वामित्व योजना का लाभ नहीं मिलने से परेशान अजीतपुर के ग्रामीणों ने उठाई आवाज, स्वामी यतीश्वरानंद को सौंपा प्रार्थना पत्र; बोले— प्रशासन से दोबारा सर्वे कराने की मांग..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
हरिद्वार; ग्राम पंचायत अजीतपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के तहत मकानों के मालिकाना हक से वंचित रह गए निर्धन व पात्र परिवारों को उनका अधिकार दिलाने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद से मुलाकात कर उन्हें प्रार्थना पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने प्रशासनिक स्तर पर दोबारा भौतिक सत्यापन और सर्वे कराकर छूटे हुए परिवारों को स्वामित्व कार्ड जारी कराने की मांग की।ग्रामीणों के अनुसार, स्वामित्व योजना के अंतर्गत गांव में ड्रोन सर्वे और तकनीकी कमियों के कारण कई निर्धन एवं पात्र परिवारों के मकानों का सही तरीके से सर्वे नहीं हो पाया। इसके चलते ये परिवार अपने पैतृक मकानों के स्वामित्व कार्ड से वंचित रह गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि स्वामित्व कार्ड नहीं मिलने के कारण संबंधित परिवारों को अपने मकानों के कानूनी मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर ग्रामवासियों ने स्वामी यतीश्वरानंद से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। उन्होंने मांग की कि प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से गांव में पुनः सर्वे और भौतिक सत्यापन कराया जाए, ताकि सर्वे से छूटे हुए सभी पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें योजना का लाभ दिलाया जा सके।ग्रामीणों ने बताया कि स्वामी यतीश्वरानंद ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुना और इस संबंध में शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामवासियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई होने से पात्र परिवारों को उनके पैतृक मकानों का स्वामित्व कार्ड मिल सकेगा। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप, मनीष कश्यप, प्रमिला, विपिन कश्यप, मानसिंह, मुकेश, सूरज, पापिन, शोभित, जोनी कश्यप, चंद्रशेखर कुमार, जैकी कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, कविता, गंगा सागर, सोनिया, ऊषा, विकास, शंकर सेवा, पुनीत, शक्ति, अरविंद कश्यप, राजेंद्र कश्यप, लक्ष्मण कश्यप, शिवकुमार कश्यप, लीलू कश्यप, आकाश, टेकचंद, शुभम भटनागर, सनी, रवि, बिजेंदर, मनीष, बिजेंदर, राहुल, शुभम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!