हरिद्वार

अल्पसंख्यक मोर्चा को राष्ट्रीय अध्यक्ष को कलियर की समस्याओं से कराया अवगत..

सूफी संवाद महा अभियान प्रशिक्षण एंव पदाधिकारी बैठक कार्यक्रम में पहुँचे थे पिरान कलियर..

पंच👊नामा
पिरान कलियर: सूफी संवाद महा अभियान प्रशिक्षण एंव पदाधिकारी बैठक कार्यक्रम का आयोजन पिरान कलियर में किया गया, कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता रईस अल्वी ने कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष को पिरान कलियर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। रईस अल्वी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को साबरी जामा मस्जिद में बरसात का पानी भरने, साबिर पाक के सालाना उर्स/मेले में अधूरी तैयारियां और अधिकारियों की लापरवाही से अवगत कराया। जिसपर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर तमाम समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री एम. एम. कासमी, प्रदेश अध्यक्ष इंतेज़ार हुसैन, प्रदेश महामंत्री अनीस गौड़, प्रदेश मंत्री राहुल मुल्तानी, जिलाध्यक्ष अफजाल अली, मीडिया प्रभारी यूसुफ मलिक, मंडल अध्यक्ष कलियर मुर्सलीन उर्फ बाबा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजहर प्रधान, पूर्व हज कमेटी सदस्य फुरकान अहमद, नफीस अल्वी, वसीम अल्वी, नसीम अल्वी, सोनू, गुल्लू, शहनवाज शेख आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!