अपराधहरिद्वार

“गौकशों की बनी कुंडली, गौकशी के 16 पुराने आरोपियों को थाने बुलाकर दी आखिरी चेतावनी..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर हुई कार्रवाई, दोबारा गौकशी में नाम आया तो गैंगस्टर एक्ट की होगी कार्रवाई..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; गौकशी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पथरी पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने पूर्व में गौकशी के मामलों में जेल जा चुके 16 व्यक्तियों को तस्दीक और पूछताछ के लिए थाने बुलाकर भविष्य में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी है। पुलिस ने साफ कहा कि दोबारा गौकशी में संलिप्तता सामने आने पर संबंधित आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और गुंडा अधिनियम समेत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में चलाए जा रहे गौकशी विरोधी अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस ने क्षेत्र में पूर्व में गौकशी के मामलों में संलिप्त रहे व्यक्तियों का सत्यापन किया। इसके लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर ऐसे व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाना पथरी लाया गया। पुलिस ने सभी से गौकशी से संबंधित गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई और धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत आवश्यक कार्रवाई की।थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में गौकशी जैसी अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व में गौकशी के मामलों में संलिप्त रहे सभी व्यक्तियों का थाने में एक विशेष रजिस्टर तैयार कराया गया है, जिसमें उनके नाम-पते, फोटो और मोबाइल नंबर दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में यदि इनमें से किसी की भी गौकशी में संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गुंडा अधिनियम सहित अन्य कठोर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।पुलिस द्वारा पूछताछ और तस्दीक के लिए अकरम पुत्र जहूर हसन, रियाजुल पुत्र जहूर, अकबर पुत्र शरीफ निवासी बोडाहेड़ी, रफीक पुत्र मंगता निवासी ऐथल, शाहवीर पुत्र सदीक निवासी अलावलपुर, जिहान पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद, इस्तकार पुत्र मकीम, इकरार पुत्र इसरार निवासी इब्राहिमपुर, आरिफ पुत्र जिम्मू, समून पुत्र तहसीन, तुफैल पुत्र इस्लाम, अब्दुल रहमान पुत्र मुस्तफा निवासी इक्कड़ खुर्द, सलमान पुत्र समशीद निवासी धनपुरा, सलमान पुत्र निसार उर्फ कल्लू, सलमान पुत्र समशीद निवासी नसीरपुर कला व सय्यद पुत्र बसीर निवासी इक्कड़ खुर्द को थाना पथरी लाकर पूछताछ की गई।पुलिस टीम में थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक बबलू चौहान, उपनिरीक्षक मोहन कठैत (चौकी प्रभारी फेरूपुर), उपनिरीक्षक महेन्द्र पुण्डीर, कांस्टेबल नारायण, कांस्टेबल जितेन्द्र तथा कांस्टेबल मुकेश चौहान शामिल रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!