हरिद्वार

“रक्तदान के क्षेत्र में ‘अनस गाजी’ की टीम को मिला सम्मान, ऋषिकेश मेयर ने किया सम्मानित..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
ऋषिकेश; रक्तदान के क्षेत्र में रुड़की और आसपास के इलाकों में अपनी अलग पहचान बना चुके रक्तदान महादान इंसानियत ट्रस्ट के अध्यक्ष अनस गाजी और उनकी टीम को ऋषिकेश में आयोजित रक्तदाता सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन रक्तवीरों के समर्पण को समर्पित रहा, जो जरूरतमंद और अनजान मरीजों की जान बचाने के लिए दिन-रात रक्त और प्लेटलेट्स दान करने पहुंच जाते हैं।ब्लड डोनर इन ऋषिकेश के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर दुर्गा मंदिर, ऋषिकेश में रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश के मेयर संभु पासवान ने रक्तदान महादान इंसानियत ट्रस्ट के अध्यक्ष अनस गाजी सहित उनकी टीम के रक्तवीरों को रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में ट्रस्ट के अध्यक्ष अनस गाजी के साथ 50 से अधिक बार रक्तदान एवं प्लेटलेट्स दान कर चुके रक्तवीर दीपांशु गुप्ता और शाहिद तुर्क शामिल रहे।इस अवसर पर अनस गाजी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका या उनकी टीम का नहीं, बल्कि उन सभी रक्तवीरों का सम्मान है जो किसी अनजान जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के लिए न दिन देखते हैं, न रात और न ही दूरी। उन्होंने कहा कि उनकी टीम जरूरत पड़ने पर अलग-अलग शहरों में पहुंचकर रक्तदान और प्लेटलेट्स दान करने का कार्य करती है। अनस गाजी ने कहा कि रक्तदान महादान इंसानियत ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उनकी जिंदगी बचाने में मदद करना है और भविष्य में भी टीम इसी सेवा भावना के साथ अपना कार्य जारी रखेगी।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!