अपराधहरिद्वार

“लाइसेंसी मीट की दुकान की आड़ में गौकशी, 150 किलो गौमांस के साथ 6 दबोचे..

क्राइम मीटिंग में तल्ख़ तेवर दिखाने के बाद एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के आदेश पर हुई बड़ी कार्रवाई..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कप्तान के तेवरों का असर ज़मीन पर साफ दिखने लगा है। मीट की लाइसेंसी दुकान की आड़ में चल रहे गौकशी के गोरखधंधे पर गौवंश संरक्षण स्कवाड और पथरी पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन कर करारा प्रहार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 150 किलो गौमांस, गौकशी में प्रयुक्त उपकरणों के साथ 06 आरोपितों को रंगे हाथ दबोच लिया। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अराजकतत्वों के लिए सख़्त संदेश मानी जा रही है।बीते रोज सम्पन्न हुई क्राइम मीटिंग में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने तल्ख़ लहजे में गौकशी व अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ कड़ी और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कप्तान के निर्देशों का असर महज़ कुछ ही घंटों में दिखाई दिया और पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया।इन्हीं निर्देशों के क्रम में थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल के नेतृत्व में गौवंश संरक्षण स्कवाड हरिद्वार और थाना पथरी की संयुक्त टीम ने बीती रात ग्राम बोड़ाहेड़ी में चेकिंग व दबिश दी। इस दौरान अतीक की लाइसेंसी मीट की दुकान से भारी मात्रा में गौमांस बरामद किया गया। दुकान की आड़ में लंबे समय से चल रहे इस अवैध धंधे का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मौके से गौकशी में संलिप्त छह आरोपितों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए सभी आरोपितों के खिलाफ उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत थाना पथरी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
—————————————-
गिरफ्तार आरोपित…..अतीक पुत्र जमील
अब्दुल्ला पुत्र महबूब
मुजम्मिल पुत्र अब्दुल हमीद
शाकिब पुत्र शकील
रहमान पुत्र ताहिर
तमरेज पुत्र जमील
(समस्त निवासी ग्राम जौरासी, रुड़की, हरिद्वार)
—————————————-
गौवंश संरक्षण स्कवाड….उ0नि0 शरद सिंह
हे0कानि0 सुनील सैनी
कां0 राजेंद्र
कां0 पूरन दानू
कां0 प्रवीण कुमार
कां0 बृजकिशोर
म0कां0 लखमीरी
पुलिस टीम थाना पथरी…..
उ0नि0 अजय कुमार
अ0उ0नि0 मुकेश राणा
कां0 नारायण सिंह
कां0 राकेश नेगी
कां0 महेश बाबू
कां0 जितेंद्र पुंडीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!