अपराधहरिद्वार

“बहादराबाद के हैप्पी हत्याकांड में शामिल बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने पर सहारनपुर का शूटर गिरफ्तार, दूसरे की तलाश..

बहादराबाद-दौलतपुर के बीच जंगल में घेराबंदी के दौरान चलीं गोलियां, पुलिस कप्तान नवनीत सिंह मौके पर..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; बहादराबाद के शांतरशाह क्षेत्र में एक सप्ताह पहले सरेआम बाइक मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाशों से शनिवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बहादराबाद और दौलतपुर के बीच जंगल में हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उधर, मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी नवनीत सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायल बदमाश से पूछताछ की। फ़रार बदमाश की तलाश में पुलिस की कई टीमें जंगल में कांबिंग कर रही हैं।घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। घायल बदमाश की पहचान मुदस्सिर निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मुठभेड़ के बाद इंस्पेक्टर बहादराबाद अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया। जंगल में फरार बदमाश की तलाश में सघन कांबिंग की जा रही है। एसपी सिटी दीपक सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ऑपरेशन की निगरानी की।एक सप्ताह पहले शांतरशाह क्षेत्र में बाइक मैकेनिक हैप्पी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से पुलिस हत्याकांड में शामिल बदमाशों की तलाश में जुटी थी। मुठभेड़ में एक बदमाश के पकड़े जाने के बाद अब पुलिस को हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने में अहम सफलता मिली है।घायल बदमाश से पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हैप्पी की हत्या किसके कहने पर की गई थी और वारदात के पीछे की वजह क्या थी। साथ ही उसके फरार साथी की भूमिका और ठिकानों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि फरार बदमाश को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल बदमाश से पूछताछ के बाद हत्याकांड से जुड़े कई अहम राज सामने आने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रविवार सुबह तक पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश किया जा सकता है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!