रंगों में सराबोर पत्रकारिता: उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के होली मिलन समारोह में उमड़ा उल्लास..
पत्रकारों, समाजसेवियों और गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़ाया समारोह का गौरव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और होली गीतों ने बांधा समा..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: रंगों का त्योहार होली उमंग, उत्साह और भाईचारे का संदेश लेकर आता है। इसी भावना के साथ उत्तराखंड पत्रकार यूनियन, हरिद्वार इकाई द्वारा स्थानीय होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकारों, समाजसेवियों और नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।समारोह में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें आपसी मतभेद भूलाकर एकता और सद्भाव का संदेश देता है। मुख्य अतिथि नगर निगम की मेयर किरण जैसल ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज को सच से रूबरू कराने का कार्य करते हैं, उनकी भूमिका समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने पत्रकारों को होली की बधाई देते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उनके प्रयासों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि नफरत और द्वेष को त्यागने का अवसर भी है। उन्होंने सभी से प्रेम और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की।
————————————–
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाया समा….कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। होली के पारंपरिक गीतों पर नृत्य और संगीत ने समारोह को जीवंत बना दिया। पत्रकारों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और स्नेह मिलन का आनंद लिया।
————————————–
पत्रकारों की एकजुटता और समाज में भूमिका…इस अवसर पर पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, महासचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज के दर्पण होते हैं और उनकी निष्पक्षता एवं सत्य के प्रति प्रतिबद्धता समाज को सही दिशा देने में मदद करती है।
————————————–
उल्लेखनीय उपस्थिति….समारोह में नगर के कई प्रमुख लोग शामिल हुए, जिनमें वैद्य एम.आर. शर्मा, पंडित अधीर कौशिक, पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, रवि जैसल, अधिवक्ता भूपेंद्र चौहान, पंकज कौशिक, आनंद गोस्वामी, धीरज शर्मा, दीपक मौर्य, कुलदीप, रामेश्वर शर्मा, मनीष कुमार, आवेश अंसारी, प्रवीण पेगवाल, वासु देव राजपूत, मनीषा सूरी, रिजवान अहमद,
रितेश तिवारी, विजय बंसल, महावीर नेगी, रविंद्र सिंह, रूपेश वालिया, प्रमोद गिरी, मुदित अग्रवाल, अश्वनी अरोड़ा, विकास चौहान, राजीव कुमार, विजय सुब्रह्मण्यम, शिवांग अग्रवाल, तनवीर अली, अमरीश कुमार, सुमेश खत्री, सचिन कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद गिरि ने किया और अंत में यूनियन अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।