उत्तराखंड

“राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत में मालवी दुआ को कुमाऊँ मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
रामनगर: क्षेत्र की जानी-मानी समाजसेविका मालवी दुआ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा दायित्व सौंपा गया है। उन्हें उत्तराखंड राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत के महिला मोर्चा कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया।संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों ने बताया कि मालवी दुआ का चयन उनके अब तक के सामाजिक योगदान, महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों को देखते हुए किया गया है। उनका मानना है कि मालवी दुआ के नेतृत्व में महिला मोर्चा और अधिक सक्रिय होगा तथा कुमाऊँ मंडल में महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए मालवी दुआ ने कहा, “यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है। संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ महिलाओं के अधिकारों और उनके कल्याण के लिए कार्य करूंगी। मेरा प्रयास रहेगा कि समाज की हर महिला सुरक्षित, जागरूक और सशक्त बने। ”उनकी नियुक्ति से स्थानीय स्तर पर भी खुशी की लहर दौड़ गई। पूजा पटवाल, इंदु ध्यानी, एडवोकेट पूरन पांडे, मनु अग्रवाल, विनोद रावत, शुभम नायक, विक्की नायक, बबीता, अंजू रावत, कांटा भंडारी, शबाना सैफी, आदिल और जोन सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!