अपराधहरिद्वार

“कार सवार पिता-पुत्रों पर हमला, सोने की चेन लूटने का भी आरोप, दो नामजद सहित छह हमलावरों पर मुकदमा दर्ज..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: पथरी क्षेत्र के इब्राहिमपुर में मामूली बात पर कार सवार पिता-पुत्रों पर छह युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के दौरान बड़े बेटे के गले से सोने की चेन भी झपट ली गई। पीड़ित ने आरोपियों से लगातार जान का खतरा जताते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई के लिए मुकदमा दर्ज कर वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान शुरू कर दी है।ज्वालापुर के मोहल्ला कैथवाड़ा निवासी अनीस ने तहरीर में बताया कि 30 अक्टूबर की रात वह कार में अपने दो बेटों के साथ ससुराल इब्राहिमपुर जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी गांव की टंकी के पास पहुंची, तभी स्कूटी सवार दो युवकों ने अचानक कार के आगे आकर गाड़ी रोक दी। कारण पूछने पर आरोपियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी।अनीस के अनुसार, इसके बाद आरोपियों ने अपने चार-पांच और साथियों को मौके पर बुला लिया। सभी ने मिलकर उन्हें और उनके बेटों को गाड़ी से नीचे उतारकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उनके बड़े बेटे की गले की सोने की चेन भी लूट ली गई।हंगामा बढ़ता देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और वीडियो बनाने लगे, तो आरोपी धमकाते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों की दबंगई और लगातार मिल रही धमकियों के कारण वह कई दिनों तक शिकायत करने नहीं आ सके। पीड़ित ने हमलावरों में इब्राहिमपुर निवासी मुजीबुर रहमान और मेहंदी को पहचानने की बात कही है, जबकि बाकी आरोपियों की पहचान वीडियो देखकर की जाएगी।थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!