अपराधहरिद्वार

“कनखल गोलीकांड: विवादित किराए के कमरे को लेकर भिड़ंत, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार — महिला फरार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कनखल में हुए गोलीकांड पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महिला, उसकी साथ रहने वाली युवती और दो अन्य युवक फरार बताए जा रहे हैं। मामले के खुलासे के बाद मोहल्ले में उस किराए के कमरे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं।12 नवंबर की रात चली गोली….
बुधवार देर रात फुटबॉल ग्राउंड के पास जमालपुर निवासी सचिन को गोली मार दी गई थी। गोली उसकी जांघ में लगी थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि सचिन कनखल में एक विवादित किराए के कमरे में रहने वाली महिला से मिलने गया था। वहीं मौजूद युवकों से उसका विवाद हो गया था।किराए के कमरे में शुरू हुआ विवाद…..
कनखल थाना प्रभारी मनोहर रावत के अनुसार, सचिन जब महिला से मिलने पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद ऋतिक व उसके साथी भरत से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो ऋतिक ने पिस्टल निकाली और सचिन पर फायर कर दिया। पुलिस ने भरत निवासी यूपी और ऋतिक निवासी गाजियाबाद, हाल निवासी बीएचईएल को गिरफ्तार किया है।महिला की गतिविधियों पर भी उठे सवाल….
पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त महिला का तलाक हो चुका है और वह लंबे समय से इसी किराए के कमरे में रह रही है। उसकी गतिविधियां पहले भी विवादों में रही थीं। कमरे में रहने वाली युवती भी घटना के बाद से लापता है। पुलिस का कहना है कि महिला का ऋतिक के साथ लिव-इन जैसा संबंध था। गोलीकांड के बाद दोनों की गतिविधियों की भूमिका गहराई से जांची जा रही है।तीन आरोपी फरार, पुलिस दबिश में जुटी….
पुलिस महिला, उसके साथ रहने वाली युवती और दो अन्य युवकों की तलाश कर रही है। दबिशें लगातार दी जा रही हैं और मोबाइल सर्विलांस के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों के ठिकानों की निगरानी कर रही है।मोहल्ले में चर्चा गर्म….
विवादित किराए के कमरे को लेकर पहले भी कई तरह की चर्चाएं थीं। गोलीकांड के बाद मोहल्ले में इस कमरे को लेकर और अधिक सवाल उठने लगे हैं। कई लोग इसे प्रेम-प्रसंग की खींचतान तो कुछ लोग इसे युवकों के गुटबाजी का मामला बता रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!