हरिद्वार

“हरिद्वार में 21 नवंबर को वृहद रोजगार मेला, सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा करेंगे शुभारंभ..

50 से अधिक कंपनियां पहुचेंगी , युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जाने… कहाँ और कैसे होगा आवेदन..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: जिले के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर तैयार है। जिला प्रशासन हरिद्वार, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग तथा आईटीसी कंपनी के सीएसआर फंड से संचालित मैजिक बस संस्था के सहयोग से 21 नवंबर 2025 को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला स्वामी श्रद्धानंद स्टेडियम, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, निकट उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग परिसर में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। मेले में प्रदेश के सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा प्रतिभाग करेंगे और कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार ने बताया कि हरिद्वार परिक्षेत्र की लगभग 50 औद्योगिक इकाइयों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा, “मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को गुणवत्तापूर्ण और विविध क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराना है। तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों प्रकार की कंपनियों को बड़े पैमाने पर आमंत्रित किया गया है।इन योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर…..
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, ऑटोमोबाइल) डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल, प्रोडक्शन) डी.फार्मा, बी.फार्मा, बी.टेक (इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिकल, बायोटेक) बीसीए, एमसीए, बीएससी (केमिस्ट्री, फूड टेक्नोलॉजी) एमएससी (केमिस्ट्री)ऐसे करें प्रतिभाग….
सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि 21 नवंबर को सुबह 10 बजे तक मेले के स्थल पर पहुंचें। साथ लाना अनिवार्य—
पासपोर्ट साइज फोटो
सीवी
शैक्षिक प्रमाण पत्र
सेवायोजन प्रमाण पत्र
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें (10 AM – 5 PM)
📞 9927477709
📞 7302191744
📞 9759436437

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!