हरिद्वार

प्रेस क्लब महानगर रुड़की (रजि.) में बनी नई कार्यकारिणी — सर्वसम्मति से चुनी गई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, प्रिंस शर्मा अध्यक्ष व मोनू शर्मा बने महामंत्री..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: प्रेस क्लब महानगर रुड़की (रजि.) में रविवार को श्री गार्डन में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की नई कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी में हुई बैठक में सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव कराए गए। पूरी प्रक्रिया सौहार्द, पारदर्शिता और उत्साह के माहौल में पूरी हुई।चुनाव परिणामों में अध्यक्ष पद की कमान प्रिंस शर्मा को सौंपी गई, जबकि महामंत्री पद के लिए मोनू शर्मा चुने गए। उपाध्यक्ष आरिफ नियाजी, सचिव सलमान मलिक और कोषाध्यक्ष शहजाद राजपूत भी सर्वसम्मति से चयनित हुए। डायरेक्टर पद के लिए चौ. अनवर राणा, प्रवेज़ आलम, देशराज पाल, अमित शर्मा, पुनीत रोहिला और विशाल यादव को जिम्मेदारी दी गई।नवनिर्वाचित टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सदस्यों ने फूल मालाएँ पहनाकर और मिठाई खिलाकर नए पदाधिकारियों को बधाइयाँ दीं। कार्यक्रम में आपसी एकता और संगठन की मजबूती का संदेश साफ झलकता रहा।नए अध्यक्ष प्रिंस शर्मा और महामंत्री मोनू शर्मा ने कहा कि प्रेस क्लब को नई दिशा, नई ऊर्जा और एकजुटता के साथ आगे बढ़ाना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा। पत्रकार हितों, समस्याओं और विकासात्मक गतिविधियों पर तेजी से काम शुरू किया जाएगा।उपाध्यक्ष आरिफ नियाजी, सचिव सलमान मलिक और कोषाध्यक्ष शहजाद राजपूत ने भी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ दायित्व निभाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब को निष्पक्ष और सक्रिय मंच बनाने के लिए पूरी टीम मिलकर कार्य करेगी।डायरेक्टर चौ. अनवर राणा ने कहा कि प्रेस क्लब की एकजुटता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। नई टीम को हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा ताकि संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सके। पत्रकारों की आवाज को मजबूती से उठाने और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य करने की बात भी कही गई। बैठक के अंत में सभी वरिष्ठ सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं और भरोसा जताया कि यह टीम प्रेस क्लब को और अधिक मजबूत, पारदर्शी और प्रभावी बनाएगी।इस मौके पर प्रिंस शर्मा, मोनू शर्मा, आरिफ नियाजी, राव शहजाद राजपूत, सलमान मलिक, प्रवेज़ आलम, अमित शर्मा, अनवर राणा, देशराज पाल, पुनीत रोहिला, विशाल यादव, मनोज अग्रवाल, अरशद हुसैन, संदीप चौधरी, असलम अंसारी, शादाब अली, दीक्षा गुप्ता, मनीष ग्रोवर, फिरोज खान, श्यामसुंदर, सोनू कश्यप, नरेंद्र कुमार, मोहम्मद आलम, संदीप कश्यप, दिलशाद खान, विशाल शर्मा, आसिफ खान, इसरार मिर्जा, मोहम्मद नाजिम सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!