हरिद्वार

“हरिद्वार में वन विकास निगम कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित..

सोहन पाल बने प्रभागीय अध्यक्ष, कुंवर पाल मंत्री और अतुल कोषाध्यक्ष..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: उत्तराखण्ड वन विकास निगम कर्मचारी संघ की हरिद्वार लॉगिंग प्रभाग इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन प्रांतीय और क्षेत्रीय समिति के स्तर पर किया गया। नई कार्यकारिणी में सोहनलाल जखमोला को प्रभागीय अध्यक्ष, अमर सिंह को प्रभागीय उपाध्यक्ष, कंवरपाल को प्रभागीय मंत्री, विनीत कुमार को प्रभागीय संगठन मंत्री, अतुल को प्रभागीय कोषाध्यक्ष और अनुराग नोटियाल को प्रभागीय संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।कार्यकारिणी गठन के अवसर पर संघ के संरक्षक बी.एस. रावत, प्रांतीय अध्यक्ष टी.एस. बिष्ट, प्रांतीय महामंत्री गोविन्द सिंह मेहरा, प्रांतीय उपमहामंत्री भास्कर पपनै और दिवाकर शाही मौजूद रहे। गढ़वाल क्षेत्रीय अध्यक्ष बृजमोहन कन्याल, टिहरी क्षेत्रीय अध्यक्ष त्रिपुरेश श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह राणा, प्रांतीय संगठन मंत्री हरीश नौडियाल और क्षेत्रीय मंत्री रविन्द्र सिंह चौहान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।इस दौरान कोटद्वार प्रभाग की अध्यक्ष नेहा बर्थवाल और पौड़ी प्रभाग के मंत्री रविन्द्र सिंह नेगी भी कार्यक्रम में शामिल रहे। वक्ताओं ने कहा कि नई कार्यकारिणी से कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को गति मिलेगी और संगठन को मजबूती प्राप्त होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निगम के कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!