
पंच👊नामा
रुड़की: मकर संक्रांति से पहले हरिद्वार पुलिस ने शराब तस्करों पर ऐसा शिकंजा कसा कि तस्करी का पूरा खेल ही पलट गया। कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की सख्त रणनीति और सघन चैकिंग अभियान के बीच कोतवाली मंगलौर पुलिस व सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने
कैमिकल की आड़ में चल रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 10 टायरा ट्रक समेत 300 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी है। चंडीगढ़ से चली यह खेप बिहार पहुंचाई जानी थी, लेकिन हरिद्वार पुलिस की सतर्कता ने रास्ते में ही तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जनपद हरिद्वार में मकर संक्रांति पर्व को दृष्टिगत रखते हुए सीमांत थानों सहित पूरे जिले में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत चौकी लण्ढौरा क्षेत्र में कोतवाली मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने विशेष इनपुट के आधार पर एक संदिग्ध 10 टायरा ट्रक को रोका।
कोतवाली मंगलौर के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह व सीआईयू प्रभारी प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते हुए कंटेनर में कैमिकल होने की बात कही। चालक की आनाकानी और बहानेबाजी के बावजूद जब पुलिस टीम ने कंटेनर की गहन तलाशी ली, तो अंदर से हरियाणा ब्रांड की सुपर जुबली स्पेशल व्हिस्की की 300 पेटी बरामद हुईं। भारी मात्रा में शराब मिलने पर आरोपी चालक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह शराब की यह खेप चंडीगढ़ से लेकर हरिद्वार, गोरखपुर, कुशीनगर होते हुए बिहार पहुंचाने जा रहा था। हरिद्वार में चल रही कड़ी पुलिस चैकिंग और भारी वाहनों की आवाजाही में आ रही दिक्कत को देखकर उसने रूट बदल लिया था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उसकी चालाकी काम नहीं आई।
बरामद शराब के आधार पर कोतवाली मंगलौर में आरोपी के खिलाफ धारा आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पकड़ा गया आरोपी चालक…..
रविरंजन कुमार राय पुत्र लखिन्द्र राय निवासी—सुन्दरपुर बिरियापुर, थाना सकरा, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार)
बरामद माल…..
सुपर जुबली स्पेशल व्हिस्की (हरियाणा ब्रांड) – 300 पेटी
10 टायरा ट्रक – 01
मोबाइल फोन – 01
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
कोतवाली मंगलौर…..
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह
वरिष्ठ उपनिरीक्षक रफत अली
उपनिरीक्षक राकेश डिमरी
उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह
कांस्टेबल केडी राणा
कांस्टेबल मो. आमिर
सीआईयू रुड़की…..
निरीक्षक प्रदीप विष्ट
अपर उपनिरीक्षक अश्वनी यादव
हेड कांस्टेबल चमन
हेड कांस्टेबल मनमोहन भण्डारी
कांस्टेबल राहुल नेगी
कांस्टेबल महिपाल सिंह
कांस्टेबल अजय काला



