अपराधदेहरादून

“घर का भेदी बना लुटेरा, पूर्व ड्राइवर निकला बुजुर्ग महिला से लूट का मास्टरमाइंड..

दून पुलिस का बड़ा खुलासा, 8 लाख की ज्वैलरी और नकदी सहित तीन गिरफ्तार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: राजपुर क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से हुई सनसनीखेज लूट की घटना का दून पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरी वारदात की साजिश घर के भीतर से ही रची गई थी। वादी के घर में पूर्व में काम कर चुका ड्राइवर ही इस लूटकांड का मास्टरमाइंड निकला। दून पुलिस ने घटना में शामिल तीनों आरोपियों को लूटे गए शत-प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
—————————————
एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर तेज हुई जांच…..घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने मामले के त्वरित खुलासे और आरोप की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया। एसएसपी के निर्देश थे कि बुजुर्ग महिला के साथ हुई इस घटना में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
—————————————
राजपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई…..एसएसपी के निर्देशों पर थाना राजपुर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत व एसओजी प्रभारी निरीक्षक मुकेश त्यागी के नेतृत्व में गठित टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जिसके फलस्वरूप किरसाली चौक से मालदेवता रोड के बीच योगराज फार्म बैंड के पास चेकिंग के दौरान तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया।
—————————————
पूर्व ड्राइवर ने रची साजिश, रिश्तेदारों संग दिया वारदात को अंजाम…..पूछताछ में मुख्य आरोपी शफात अली ने बताया कि वह पूर्व में वादी के घर ड्राइवर का कार्य करता था। कोरोना काल में नौकरी छूटने के बाद भी बुजुर्ग महिला उसे कभी-कभार गुरुद्वारे जाने के लिए बुलाती थीं। इसी दौरान उसे घर में सीसीटीवी कैमरा न होने और महिला के अकेले रहने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर लूट की साजिश रच डाली।
—————————————
08 लाख की ज्वैलरी, नकदी और वाहन बरामद….पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 08 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी, 01 लाख 54 हजार रुपये नकद, पीड़िता का आईफोन और घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद की है।
—————————————
फरारी की फिराक में थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार….
घटना के बाद तीनों आरोपी अपने-अपने किराये के कमरों में छिपे हुए थे और बाहर भागने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन दून पुलिस की मुस्तैदी से उनकी योजना विफल हो गई।
—————————————
थाना राजपुर पुलिस टीम….1:- प्रदीप सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक राजपुर
2:- वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार
3:- अर्जुन गुसांई, चौकी प्रभारी आईटी पार्क
4:- अशोक कुमार, चौकी प्रभारी कुठाल गेट
5:- हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार
6:- कांस्टेबल विजय, दीपप्रकाश, नरेन्द्र रावत, रविन्द्र टम्टा, अंकुल
एसओजी टीम….
1:- निरीक्षक मुकेश त्यागी, प्रभारी एसओजी
2:- उप निरीक्षक संदीप लोहान
कांस्टेबल ललित, पंकज, आशीष, अमित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!