अपराधहरिद्वार

“महिला कांस्टेबल का पीछा करता रहा होमगार्ड, डाकघर पहुंचकर पकड़ा हाथ, एसएसपी से शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने वाचक कार्यालय में नियुक्त होमगार्ड कुलदीप पर पीछा कर परेशान करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला कांस्टेबल की शिकायत पर एसएसपी के निर्देश के बाद सिडकुल थाने में होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।महिला कांस्टेबल ने तहरीर में बताया कि होमगार्ड कुलदीप आए दिन उसे परेशान करता था। उसने कई बार उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं। आरोप है कि वह महिला कांस्टेबल जहां भी जाती, उसका पीछा करता था। साथ ही वाट्सएप पर लगातार संदेश भेजकर भी परेशान करता था।महिला कांस्टेबल के मुताबिक, 22 सितंबर को वह सरकारी कार्य से डीएम कार्यालय स्थित डाकघर गई थी। आरोप है कि होमगार्ड उसका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गया और उसका हाथ पकड़कर बदसलूकी करने लगा। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने महिला कांस्टेबल से उसकी परेशानी के बारे में पूछा। आरोप है कि व्यक्ति को अपनी ओर आता देखकर होमगार्ड ने उसका हाथ छोड़ दिया और वहां से चला गया।इसके बाद महिला कांस्टेबल वापस पुलिस कार्यालय पहुंची और मामले की शिकायत एसएसपी से की। शिकायत के आधार पर सिडकुल पुलिस ने होमगार्ड कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!