अपराधहरिद्वार

“मोबाइल के लालच में कत्ल! सन्नी की हत्या कर गन्ने के खेत में छुपाई थी लाश, हत्यारा निकला जिगरी दोस्त..

गुमशुदगी से हत्या तक की कहानी, सीओ नताशा सिंह ने किया सनसनीखेज खुलासा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: लक्सर कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों लापता हुए युवक सन्नी की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पांच दिन से गुमशुदा युवक का शव गन्ने के खेत से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। अब इस अंधे कत्ल की परतें खुल चुकी हैं और पुलिस ने मृतक के ही दोस्त को हत्यारोपी के रूप में गिरफ्तार कर लिया है। शराब के नशे में मोबाइल फोन को लेकर हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया था कि दोस्त ने दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
————————————–
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर चला तेज़ पुलिस ऑपरेशन….वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के स्पष्ट निर्देशों पर कोतवाली लक्सर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया। गुमशुदगी की रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्य, स्थानीय इनपुट और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने मृतक के करीबी दोस्तों की घेराबंदी शुरू की। सघन पूछताछ के दौरान मृतक के दोस्त रोहित उर्फ बालू की भूमिका संदिग्ध पाई गई।
————————————–
सीओ नताशा सिंह ने खोला कत्ल का पूरा राज…..क्षेत्राधिकारी नताशा सिंह ने बताया कि सख्ती से की गई पूछताछ में आरोपी रोहित टूट गया और उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने स्वीकार किया कि 27 जनवरी को वह अपने दोस्त सन्नी और राजा के साथ सुल्तानपुर गया था, जहां सन्नी के पहचान पत्र और नगदी से किश्तों पर एक नया रेडमी मोबाइल खरीदा गया। इसके बाद शराब के नशे में दोनों के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते जानलेवा बन गया। गुस्से में रोहित ने सन्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पास के गन्ने के खेत में छिपा दिया। हत्या के बाद आरोपी गांव लौट आया और खुद को बचाने के लिए ग्रामीणों के साथ मिलकर सन्नी को ढूंढने का नाटक करता रहा, ताकि किसी को उस पर शक न हो।
————————————–
गन्ने के खेत से बरामद हुआ शव, आरोपी गिरफ्तार…..पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गन्ने के खेत से सन्नी का शव बरामद किया और हत्यारोपी को नियमानुसार हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार हत्यारोपी रोहित उर्फ बालू पुत्र राजेश।निवासी – रसूलपुर उर्फ कंकरखाता कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार का रहने वाला है, जिसे न्यायालय में पेश कर के की तैयारी की जा रही है।
————————————–
पुलिस टीम में शामिल……इंस्पेक्टर राजीव रौथाण
एसएसआई लोकपाल परमार
उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह नेगी
हेडकांस्टेबल रविन्द्र नागर
कांस्टेबल अजीत तोमर
कांस्टेबल अमित रावत
कांस्टेबल महेन्द्र सिंह
कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह बिष्ट
कांस्टेबल संजय पंवार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!