“बिनारसी कांड पर कप्तान डोबाल का सख़्त प्रहार: चौकी इंचार्ज के बाद अब कोतवाली प्रभारी और एसएसआई लाइन हाजिर..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: रविदास जयंती के बाद ग्राम बिनारसी में हुए खूनी विवाद, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी, को लेकर एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल का सख़्त एक्शन लगातार जारी है।
मामले में लापरवाही और कर्तव्यहीनता सामने आने पर कप्तान डोबाल ने अब प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर सूर्यभूषण नेगी और वरिष्ठ उप निरीक्षक (एसएसआई) रमेश सैनी को भी लाइन हाजिर कर दिया है।
मौके पर देरी और सूचना तंत्र में चूक बनी कार्रवाई की वजह….
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाई गई। मौके पर समय से न पहुंचना, स्थिति की गंभीरता के बावजूद उच्चाधिकारियों को समय पर सूचना न देना और कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में विफलता—इन सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने यह कार्रवाई की है।
तत्काल पुलिस लाइन में आमद के निर्देश…..
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आदेश जारी करते हुए दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन में आमद कराने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले इसी प्रकरण में चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को भी लाइन हाजिर किया जा चुका है।



