हरिद्वार

“प्रवीण कोश्यारी बने लक्सर कोतवाल, विजय सिंह बहादराबाद, मनोहर भंडारी को श्यामपुर का जिम्मा..

पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने 11 इंस्पेक्टर और चार सब इंस्पेक्टरों को किया इधर से उधर..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने बुधवार रात जिले के आधे थाने कोतवालियों में बड़ा फेरबदल करते हुए 11 इंस्पेक्टर और चार सब इंस्पेक्टरों को किया इधर से उधर कर दिया। इंस्पेक्टर प्रवीण कोश्यारी को लक्सर कोतवाली बनाया गया है। यहां से राजीव रौथान को एक बार फिर भगवानपुर भेजा गया है। मणि भूषण श्रीवास्तव को गंग नहर कोतवाली प्रभारी और यहां से मनोहर सिंह भंडारी को श्यामपुर प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। रानीपुर से शांति कुमार को हटाकर कुछ दिन पहले ही आमद करने वाले इंस्पेक्टर आशुतोष राणा को कमान दी गई है। प्रदीप बिष्ट को रुड़की कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। लंबे समय से एसएसपी के वाचन का कार्यभार देख रहे हैं इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत को कनखल और ए एन टी एफ सेल के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह को बहादराबाद थाने की जिम्मेदारी दी गई है। यहां से अंकुर शर्मा को एसएसआई भगवानपुर और खानपुर से धर्मेंद्र राठी को हटाकर एसआईएस शाखा भेजा गया है यहां एसएसपी के पीआरओ दिगपाल कोहली को थाना प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। सूत्र बताते हैं कि बहुत जल्द कुछ अन्य थाना कोतवालियों में भी फेरबदल होने के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!