हरिद्वार

“श्यामपुर में “पुलिस आपके द्वार” की गूंज, स्कूल परिसर में बच्चों को मिला सुरक्षा और कानून का ज्ञान..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: आमजन को कानून, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार, को श्यामपुर थाना क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज श्यामपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में श्यामपुर थाना का प्रतिनिधित्व करते हुए सब इंस्पेक्टर रचना पठानिया ने छात्र-छात्राओं को गौरा शक्ति एप की जानकारी देते हुए उसके प्रयोग की विधि समझाई। साथ ही उन्होंने साइबर क्राइम से बचाव, साइबर अपराध की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर, महिला सुरक्षा से जुड़ी महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 तथा किसी भी आपात स्थिति में मित्र पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के माध्यम से तत्काल सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया को विस्तार से बताया।वहीं “एक जरा सी कोशिश” ट्रस्ट की अध्यक्ष राखी सजवान ने बच्चों को पोक्सो अधिनियम 2012 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों से अवगत कराया। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संकट की घड़ी में बच्चे कैसे सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही परिवारों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया, विधिक हेल्पलाइन नंबर 15100, व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सेवाएं प्राप्त करने के लिए पात्रता संबंधी जानकारी भी साझा की गई।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को जागरूक करते हुए यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार के अपराध, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में चुप न रहें और तुरंत संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। इस अवसर पर महिला सब इंस्पेक्टर रचना पठानिया, राखी सजवान (सदस्य—जिला पोक्सो कमेटी, अधिकार मित्र—जिला विधिक सेवा प्राधिकरण), एएसआई मनमोहन सिंह, कुलदीप सिंह, बृजमोहन भट्ट सहित विद्यालय के सभी अध्यापकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!