हरिद्वार

“मदरसा तनवीरूल क़ुरआन सराय का 44 वां सालाना जलसा, मशहूर उलेमाओं की शिरकत, 7 हाफ़िज़ों की हुई दस्तारबंदी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
हरिद्वार: ज्वालापुर स्थित मदरसा तनवीरूल क़ुरआन सराय में सालाना 44वां जलसा बड़े ही अकीदत और शान-ओ-शौकत के साथ आयोजित किया गया। इस मौके पर हिंदुस्तान के नामचीन और मशहूर उलेमा-ए-किराम ने शिरकत कर महफ़िल को रौनक़ बख़्शी।जलसे में दारुल उलूम देओबंद से मुफ़्ती सलमान साहब, मौलाना मुनीर साहब, मुफ़्ती रियासत साहब, मौलाना इरफ़ान साहब, मौलाना मोहम्मद हसन (मुज़फ्फरनगर) समेत दीगर उलेमा तशरीफ़ लाए। कार्यक्रम के दौरान 7 हाफ़िज़-ए-क़ुरआन की दस्तारबंदी की गई, जिस पर मौजूद लोगों ने उन्हें दुआओं और मुबारकबाद से नवाज़ा।जलसे को संबोधित करते हुए उलेमाओं ने दीन-ए-इस्लाम की रौशनी में बयान पेश किए। उन्होंने हज़रत मोहम्मद ﷺ की सीरत पर रोशनी डालते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। उलेमाओं ने कहा कि तालीम ही समाज की तरक्क़ी की बुनियाद है, लिहाज़ा बच्चों को दीनी और दुनियावी दोनों तरह की शिक्षा से जोड़ना बेहद ज़रूरी है।कार्यक्रम के आखिर में मौलाना इकराम साहब ने मुल्क, कौम और इंसानियत की सलामती के लिए दुआ कराई। वहीं मदरसे के नाज़िम मौलाना मोहम्मद इल्यास साहब ने मदरसे का सालाना बजट सबके सामने रखा और मदरसे की तालीमी गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी।इस मौके पर सदर मुकर्रम हाशिम, नायब सदर हाजी मोहम्मद क़ासिम, मोहतमीम मदरसा ठेकेदार मोहम्मद इरशाद, सभासद अकरम अंसारी, हाजी मंसूर इरशाद, सगीर अहमद, कलीम ठेकेदार, नूरहसन, ग्राम प्रधान मक़सूद, मनीष कुमार, इसरार अंसारी, हाजी शफ़ात, राजकुमार यादव, बिरम सिंह यादव, विनोद कुमार, वीर वतन यादव, अवनीश कुमार समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!