अपराधहरिद्वार

“गंगनहर किनारे बाग में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका से फैली सनसनी..

पास खड़ी मोटरसाइकिल से पहचान की कोशिश में जुटी पुलिस, जल्द खुलासे का दावा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा ब्यूरो
रुड़की: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर किनारे स्थित एक बाग में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का माना जा रहा है, जबकि पुलिस हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं कर रही है।जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्थानीय लोगों ने गंगनहर के किनारे एक बाग में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके से पुलिस को शव के पास ही एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, जिससे मृतक की पहचान को लेकर पुलिस आसपास के गांवों में लोगों से पूछताछ कर रही है।मंगलौर क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!