अपराधहरिद्वार

“मासूम बच्ची का अपहरण करने वाला “शैतान” गिरफ्तार — नशे की लत पूरी करने के लिए मासूम से भीख मंगवाने की थी साजिश..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चला सघन ऑपरेशन, हरिद्वार पुलिस ने पहले ही बच्ची को किया था सकुशल बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: दो वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न सिर्फ बच्ची को सकुशल बरामद किया, बल्कि अपहरण की साजिश रचने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। तुलसी चौक से फुटपाथ पर सो रही मासूम को उठाकर ले जाने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था, लेकिन पुलिस ने महज चार घंटे में बच्ची को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को राहत दी।घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर बालिका की तलाश के लिए विभिन्न पुलिस टीमें गठित की गईं। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए व्यापक स्तर पर तलाश शुरू की और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी।शहर कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग और तकनीकी विश्लेषण के साथ 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सघन तलाश के दौरान 20 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे देवपुरा क्षेत्र में ऋषिकुल तिराहे के पास मासूम बालिका लावारिस हालत में सकुशल बरामद हुई। इसके बाद बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया, जहां मेडिकल रिपोर्ट में किसी प्रकार की आपराधिक पुष्टि नहीं हुई।जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान रवि कुमार (28 वर्ष) निवासी ज्वालापुर के रूप में की। लगातार दबिश के बाद बीती रात मायापुर क्षेत्र में श्रीराम घाट के सामने पार्क के पास नहर पटरी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और बच्ची को अन्य शहर ले जाकर उससे भीख मंगवाकर पैसे कमाने की योजना बना रहा था। ऋषिकुल तिराहे बस अड्डे पर पुलिस की सघन चेकिंग देखकर वह घबरा गया और बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और आमजन से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।
आरोपी का विवरण….
रवि कुमार पुत्र सुरेश कुमार, निवासी निकट राधाकृष्ण आश्रम, सोनी ज्वैलर्स के पास, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 28 वर्ष।
पुलिस टीम….
शहर कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया, जिसमें कोतवाली नगर पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!