
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों की पढ़ाई में खलल डालना एक तांत्रिक को भारी पड़ गया, दरअसल देर रात तेज आवाज में भजन-कीर्तन से शांति भंग करने और नशे के कारोबार के विरोध पर मोहल्ले में हंगामा करने के दो अलग-अलग मामलों में कनखल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तांत्रिक सहित कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस सख्ती से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का स्पष्ट संदेश गया है।
पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देश पर परीक्षा अवधि के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों और हुड़दंगियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मिली शिकायतों के आधार पर पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में आरोपियों को हिरासत में लिया।
इंस्पेक्टर कनखल देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुरुषोत्तम विहार स्थित अपार्टमेंट में रहने वाले तांत्रिक सत्य प्रकाश तिवारी पुत्र श्रीकांत तिवारी को देर रात तेज आवाज में टीवी पर भजन-कीर्तन चलाकर शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
बताया गया कि आरोपी के तेज शोर से आसपास रहने वाले छात्र पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे। कई बार समझाने के बावजूद वह नहीं माना और विरोध करने पर पड़ोसियों से अभद्रता करता रहा। पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की है।
मोहल्ले में नशे को लेकर बवाल, महिला समेत 14 गिरफ्तार…..
वही दूसरे मामले में थाना कनखल क्षेत्र के मोहल्ला सगरावाला जगजीतपुर में नशे के अवैध कारोबार का विरोध करने पर एक महिला ने अपने नशेड़ी साथियों को बुलाकर मोहल्ला वासियों से धक्का-मुक्की और हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कई लोग सड़क पर हो-हल्ला, गाली-गलौज और उपद्रव कर रहे थे, जिससे यातायात भी बाधित हो रहा था।
समझाने के बावजूद नहीं मानने पर पुलिस ने महिला सहित 14 लोगों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। जिनमे मौहम्मद मुन्ना, शंकर तोमर, दीपक कोहरी, मोहम्मद छोटा, दीपक राजपूत, सौरभ, सूरज आर्या, विजय चौहान, विकास कुमार, सुमित, अमन सैनी, आसीष, गोपी चौहान व अनीता उर्फ नीता शामिल है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीमें
तांत्रिक गिरफ्तारी प्रकरण….
1:- उपनिरीक्षक धनराम शर्मा
2:- कांस्टेबल संजू सैनी
3:- कांस्टेबल अरविंद नौटियाल
मोहल्ला हंगामा प्रकरण….
1:- उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक
2:- अपर उपनिरीक्षक ललित मोहन
3:- कांस्टेबल प्रलव चौहान
4:- कांस्टेबल रधुबीर सिंह
4:- महिला कांस्टेबल रेखा शर्मा



