अपराधहरिद्वार

“सत्यापन अभियान में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 260 मकान मालिकों पर 26 लाख का जुर्माना..

किरायेदार और मजदूरों का सत्यापन न कराने पर सख्ती, होटल-धर्मशाला और कॉलोनियों में चला पुलिस का विशेष अभियान, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: शहर में बिना सत्यापन किरायेदार और मजदूर रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है।

कोतवाली नगर पुलिस ने विशेष सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी प्रदेशों से आकर रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों, मजदूरों, कर्मचारियों और फड़-ठेली संचालकों की व्यापक जांच की। अभियान के दौरान अब तक करीब 1500 लोगों का सत्यापन किया गया, जबकि नियमों की अनदेखी करने वाले 260 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 26 लाख रुपये के चालान किए गए हैं।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर विभिन्न इलाकों में पहुंचकर किरायेदारों, कर्मचारियों और मजदूरों के दस्तावेजों की जांच की, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके।इस अभियान का नेतृत्व शहर कोतवाल रितेश शाह ने किया। उनके नेतृत्व में पुलिस टीमों ने होटल, धर्मशाला, जिम, आवासीय कॉलोनियों और मकानों में रह रहे बाहरी लोगों का मौके पर ही सत्यापन किया। साथ ही जिन मकान मालिकों, होटल संचालकों और अन्य प्रतिष्ठानों द्वारा अब तक अपने किरायेदारों या कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कराया गया था, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।पुलिस ने धारा-83 पुलिस एक्ट के तहत 260 मकान मालिकों के कोर्ट चालान करते हुए कुल 26,00,000 रुपये का जुर्माना लगाया है और संबंधित रिपोर्ट न्यायालय को प्रेषित की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना सत्यापन किसी भी किरायेदार या कर्मचारी को रखने पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!