अपराधहरिद्वार

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला ₹5000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण करने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया। लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार घूम रहे आरोपी को मोबाइल सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर ₹5000 का इनाम घोषित था और उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में फरार और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता हाथ लगी। पुलिस को काफी समय से आरोपी की तलाश थी और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।इसी क्रम में थाना सिडकुल प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोबाइल सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से कार्रवाई करते हुए आरोपी को महिंद्रा चौक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की गई है।पुलिस के अनुसार 29 जनवरी 2026 को बलियो चिलकहर (उत्तर प्रदेश) निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री को एक अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस संबंध में कोतवाली सिडकुल में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान 2 फरवरी को अपहृत बालिका को बरामद कर लिया गया, जिसके बाद मामले में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई।जांच के दौरान मामले में राहुल पुत्र करण सिंह निवासी नहटोर, थाना नहटोर जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी हेतमपुर रोशनाबाद थाना सिडकुल, हरिद्वार का नाम प्रकाश में आया। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिस पर एसएसपी द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीषा नेगी व कांस्टेबल मनीष शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!