हरिद्वार

“प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया दीपावली मिलन समारोह, पत्रकारों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं..

धर्मेंद्र चौधरी बोले- भारतीय संस्कृति में प्रकाश का विशेष स्थान, सकारात्मकता के साथ समाज के कमजोर वर्गों के जीवन से दूर करें अंधियारा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; दीपावली के उल्लास और आपसी सौहार्द के बीच हरिद्वार प्रेस क्लब में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकारों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और पर्व की खुशियां साझा कीं। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही भारतीय संस्कृति में पर्वों के महत्व और समाज के प्रति सकारात्मक सोच रखने का संदेश भी दिया गया।

प्रेस क्लब सभागार में वरिष्ठ पत्रकार दीपक नौटियाल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महासचिव सूर्यकांत बेलवाल, बालकृष्ण शास्त्री, वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत शुक्ल, रामचंद्र कन्नौजिया, काशीराम सैनी, अविक्षित रमन, दीपक नौटियाल, देवेंद्र शर्मा एवं महंत शिवशंकर गिरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महासचिव सूर्यकांत बेलवाल ने सभी पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है। भारतीय संस्कृति में प्रकाश का विशेष स्थान है, जो मनुष्य को अंधकार से प्रकाश और असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जीवन में सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ते हुए हम सभी को समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के जीवन में फैले अंधियारे को दूर करने का प्रयास करना चाहिए।समारोह में मेहताब आलम और रामेश्वर शर्मा ने गीत, कविता व गजल की शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी, रामचंद्र कन्नौजिया, अविक्षित रमन, रजनीकांत शुक्ल और बृजेंद्र हर्ष ने भी सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने पर्वों को आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का माध्यम बताया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष दीपक नौटियाल ने किया।कार्यक्रम के समापन पर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को उपहार वितरित किए गए। इस दौरान राहुल वर्मा, सुनील पाल, स्वरूप पुरी, आशीष मिश्रा, संदीप शर्मा, अरुण शर्मा, ललितेंद्र नाथ, गोपाल रावत, अमित गुप्ता, मनोज रावत, कुलभूषण शर्मा, नवीन चौहान, विकास चौहान, अमित शर्मा, केके पालीवाल, अश्वनी शर्मा, मुदित अग्रवाल, लव शर्मा, गुलशन नैय्यर, रामेश्वर गौड़, अवधेश शिवपुरी, राजेश शर्मा, शिवकुमार चौहान, निशा शर्मा, राव रियासत पुंडीर, शिवप्रकाश शिव, राजकुमार, रत्नमणि डोभाल, पुरुषोत्तम शर्मा, रविंद्र सिंह, शिवा अग्रवाल, डॉ. रूपेश शर्मा, आफताब खान, संजय रावल, श्रवण झा, विकास झा, रोहित सिखौला और एमएस नवाज सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!