अपराधहरिद्वार

“कॉलेज की राह में चार युवतियों का ‘आतंक’..! अकेली विवाहिता को घेरकर बीच सड़क पीटा..

जाते-जाते जान से मारने की धमकी, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; कॉलेज में पढ़ाई करने जा रही एक विवाहिता को बीच रास्ते घेरकर चार युवतियों ने इस कदर पीटा कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सरेराह हुई मारपीट के दौरान युवतियों ने विवाहिता को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। उधर, पीड़िता ने पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपित युवतियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि आरोपितों से उसे जान का खतरा है और इस घटना के चलते उसकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।जानकारी के अनुसार, दौलतपुर निवासी हिमांशी गिरी पत्नी चंद्रमोहन धनौरी स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई करती हैं। बताया गया कि वह कॉलेज की पढ़ाई से संबंधित फाइल तैयार कराने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की फोटोस्टेट कराने बाजार आई थीं। इसी दौरान पहले से मौजूद चार युवतियों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि इनमें दो युवतियां दौलतपुर, एक जसवावाला और एक धनौरी गांव की रहने वाली हैं।आरोप है कि कॉलेज के पास ही चारों युवतियों ने हिमांशी के साथ मारपीट शुरू कर दी। अकेली विवाहिता पर चार युवतियों के हमले से मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उन्हें हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। आरोप है कि मौके से जाते-जाते युवतियां उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे गईं।घटना के बाद पीड़िता ने धनौरी पुलिस चौकी में तहरीर देकर आरोपित युवतियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि उसे आरोपितों से अपनी जान का खतरा बना हुआ है। उसने पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाते हुए कहा कि वह बिना किसी डर के अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती है।वीडियो वायरल, जांच के बाद होगी कार्रवाई…..
घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला सुर्खियों में है। इस संबंध में सीओ बहादराबाद देवव्रत जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!