अपराधदेहरादून

“देहरादून में मौत का तांडव..! कार के ऊपर पलटा ट्रक, सड़क से चिपक गई कार, दो महिला समेत कई लोगों की मौत की आशंका..

सहारनपुर की ओर से आ रहा था यूरिया से भरा ट्रक, अनियंत्रित होकर पलटा कार पर, कटर से काटकर निकाले जा रहे अंदर दबे शव..!

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून; राजधानी देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। यूरिया से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह ट्रक के नीचे दब गई और उसमें सवार लोग अंदर ही बुरी तरह फंस गए। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक कार में तीन से चार लोग सवार थे। हादसे में दो महिलाएं समेत कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। मृतकों के देहरादून निवासी होने की जानकारी भी सामने आ रही है।प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, यूरिया से भरा ट्रक सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रहा था। इसी दौरान मोहब्बेवाला क्षेत्र में ट्रक कार के ऊपर पलट गया। ट्रक के पलटने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल सका और सभी अंदर ही फंस गए।हादसे की भयावहता को देखते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार इतनी बुरी तरह पिचक गई है कि उसे कटर से काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालना पड़ेगा। दो महिलाओ की मौत की सूचना भी सामने आई है। हालांकि, मृतकों की वास्तविक संख्या और पहचान की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। दो महिलाओं और एक बुजुर्ग के शव को बाहर निकाल लिया गया है रेस्क्यू जारी है।गौरतलब है कि मोहब्बेवाला क्षेत्र में लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। बार-बार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद इस मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा हादसे ने एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के इंतजामों पर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!